फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह पीजीटी अध्यापक होंगे नियमित

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। 31 मार्च 2018 को तीन वर्ष का कार्यकाल अनुबंध आधार पर पूरा करने वाले जिले के 15 पीजीटी अध्यापक नियमित होंगे। इस बारे में प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने उक्त शर्त को पूरा करने वाले अनुबंध आधार पर कार्यरत पीजीटी का ब्योरा मांगा है। इसके लिए विभाग ने दो दिन का समय स्कूल प्रधानाचार्यों को दिया है। विभाग ने सख्त आदेश जारी करते हुए बिना विलंब ब्योरा जमा करवाने के आदेश दिए हैं।

इस मामले में अगर कोई भी स्कूल प्रभारी लेट लतीफी बरतते हैं तो वह लापरवाही के लिए स्वयं जिम्मेवार होंगे। शिक्षा विभाग की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद नियमितीकरण प्रक्रिया के तहत मांगे गए ब्योरे को निदेशालय भेजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि अनुबंध पीजीटी अध्यापकों को नियमितीकरण का तोहफा मिल सके। कार्यवाहक उच्च शिक्षा उपनिदेशक अशोक धीमान ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बारे में अधिसूचना मिली है। दो दिनों के भीतर स्कूल प्रभारी पीजीटी अध्यापकों का ब्योरा भेजें। ताकि इसे निदेशालय भेजा जा सके। 15 अनुबंध आधार पर कार्यरत पीजीटी अध्यापकों को नियमित किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें