शिमला। पूर्व अनुमोदित मतदान केंद्रों का नाम परिवर्तन के कारण सूची में संशोधन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि चौपाल, ठियोग, कसुम्पटी, शिमला शहरी, शिमला ग्रामीण, जुब्बल-कोखाई और रोहड़ू में पूर्व अनुमोदित मतदान केंद्रों का नाम परिवर्तन के कारण सूची में संशोधन किया गया है।
चौपाल मतदान केंद्र धार के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बासाधार भवन के स्थान पर अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला बासाधार और वन विश्राम गृह झिना मतदान केंद्र को पंचायत घर झिना भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अनुमोदित किया गया है। वहीं ठियोग विधानसभा निर्वाचन के तहत घर पंचायत के ददास मतदान केंद्र को बदलकर राजकीय प्राथमिक पाठशाला ददास और राजकीय प्राथमिक पाठशाला तुंडा को बदलकर पंचायत घर ददास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और टियाली में विद्यमान मतदान केंद्र को तुण्डा खरयाना के अनुभाग ग्रैंज को शामिल किया गया है।
कसुम्पटी मतदान केंद्र के तहत चम्याणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भट्टाकुफर को बदलकर स्कूल के नए भवन को किया गया है। कटोला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को जनेड़घाट के नए भवन में और डुबलु के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को डुबलु के पुराने भवन में और डुबलु 2 के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के पुराने भवन से नए भवन में परिवर्तित किया गया है। वहीं शिमला के मतदान केंद्र कौमली बैंक को अधीक्षण अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग रेसव्यू बिल्डिंग नियर विधानसभा शिमला के स्थान पर अब कार्यालय अधीक्षण अभियंता केंद्रीय लोक निर्माण विभाग कनेडी कॉटेज नियर विधान सभा में परिवर्तित किया गया है। शिमला ग्रामीण के मतदान केंद्र शगीन के राजकीय प्राथमिक पाठशाला शगीन के स्थान पर सामुदायिक हॉल शगीन में किया गया है। जुब्बल कोटखाई के मतदान केंद्र रूखला के राजकीय प्राथमिक पाठशाला रूखला के स्थान पर राजकीय माध्यमिक पाठशाला रूखला किया गया है। रोहड़ू के मतदान केंद्र रनोल के राजकीय उच्च पाठशाला रनोल के स्थान पर पंचायत घर रनोल और मतदान केंद्र धगोली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गांवसारी स्थित धगोली के स्थान पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला गांवसारी स्थित धगोली ओर मतदान केंद्र पंडार के राजकीय प्राथमिक पाठशाला पंडार के स्थान पर राजकीय माध्यमिक पाठशाला पंडार में परिवर्तित किया गया है।