फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटी स्कैन के बाद एक्सरे मशीन भी दे गई जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। आईजीएमसी में सीटी स्कैन मशीन के खराब होने के बाद अब एक्सरे मशीन भी खराब हो गई है। सोमवार को मशीन में आई तकनीकी खराबी के कारण सैकड़ों मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर मशीन के खराब होने के बाद इमरजेंसी में स्थित मशीन पर भारी भीड़ होने के कारण मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए लाइनों में घंटों कतारों पर खड़े होना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आजकल पूरी व्यवस्था गड़बड़ा गई है। आईजीएमसी में स्थापित मशीनों की हालत इस कदर खराब है कि टेस्ट से पहले मरीजों को यह सुनिश्चित करना पड़ता है कि वह टेस्ट करवाने आएं या नहीं। उधर, अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने बताया कि सुबह के समय अचानक मशीन खराब हो गई थी। मशीन को दुरुस्त करने का काम चल रहा है।

क्या कहते हैं मरीज
प्रेमलाल का डॉक्टरों ने स्पाइन का एक्सरे करवाने को कहा था। वह रुटीन के एक्सरे करवाने के लिए ओल्ड भवन में पहुंचे। लेकिन यहां पर मशीन खराब थी। अब इमरजेंसी में एक्सरे करवाने के लिए उन्हें यहां पहुंचने आना पड़ा। उधर, जय सिंह चौहान के पिता अस्पताल में भर्ती हैं। एक्सरे करवाने के लिए आए थे। मशीन खराब होने के परिजनों ने बुजुर्ग पिता को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंचाया। बताया कि मरीज को काफी परेशानियों का यहां सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें