फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड के लिए न आएं आनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

अस्पताल आनी का दर्जा बढ़ाकर 30 से 50 बेड तो कर दिया पर यहां के लोगों को कई साल बाद भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। मजबूरन यहां के लोगों को इलाज के लिए रामपुर या शिमला का सफर करना पड़ रहा है। अस्पताल में डेढ़ वर्ष से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हैं। इसे आज तक ठीक नहीं किया गया। ऐसे में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आनी अस्पताल में न आएं।
विज्ञापन

पंचायत समिति अध्यक्ष अंजना भारती का कहना है कि आनी अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों लोग इलाज के लिए आते हैं। लेकिन यहां अल्ट्रासाउंड न होने के कारण कई लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यहां एक्सरे प्लांट भी दशकों पुराना है। कई बार ये भी खराब हो चुका है। इसे बार-बार रिपेयर किया जाता है। उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर का कहना है कि इस बारे में कई बार अवगत करवाया जा चुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें