फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: एचआरटीसी के लिए गले की फांस बनीं 12 मीटर लंबी बसें, बस अड्डों में फांक रहीं धूल

Sun, 05 Dec 2021 12:45 PM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज, एजेंसी, कुल्लू

सार

जिला कुल्लू के मनाली में सात बसें पांच सालों से खड़ी हैं। एक मात्र बस मनाली से बजौरा से बीच चलाई जा रही है। करोड़ों की लागत से खरीदी ये बसें अब बस अड्डों में धूल फांक रही हैं। मनाली के वोल्वो बस अड्डे में खड़ी बसों के टायर पूरी तरह से जमीन के अंदर धंस गए हैं। 
विज्ञापन
कुल्लू में खड़ी बसें। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम के लिए जेएनएनयूआरएम के तहत खरीदी गईं 12 मीटर लंबी बसें गले की फांस बन गई हैं। इन्हें पूर्व कांग्रेस सरकार ने केंद्र की मदद से खरीदा था। कुल 300 बसों में से करीब 100 से अधिक बसें प्रदेश भर में खड़ी हैं। जिला कुल्लू के मनाली में सात बसें पांच सालों से खड़ी हैं। एक मात्र बस मनाली से बजौरा से बीच चलाई जा रही है। करोड़ों की लागत से खरीदी ये बसें अब बस अड्डों में धूल फांक रही हैं। मनाली के वोल्वो बस अड्डे में खड़ी बसों के टायर पूरी तरह से जमीन के अंदर धंस गए हैं।

विज्ञापन


जिला कुल्लू सहित प्रदेश के कई ऐसे ग्रामीण रूट हैं, जहां लोगों को बस सुविधा नहीं मिल रही है। निगम जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय नवीनीकरण योजना के तहत मिली बसें चलाने में असमर्थ है। बताया जा रहा है कि जेएनएनयूआरएम के तहत जो बसें खरीदी गई हैं, वे पहाड़ी राज्य हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों पर ठीक नहीं बैठ रही हैं। प्रदेश की सर्पीली सड़कों पर अमूमन नौ से 10 मीटर लंबी बसें चलाई जाती हैं।

12 मीटर लंबी जेएनएनयूआरएम बसें ग्रामीण रूटों पर चलाना खतरनाक साबित हो सकता है। शहरी क्षेत्रों में इन बसों के अधिक रूट चलाना निगम के लिए घाटे का सौदा है। एचआरटीसी कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि उनके डिपो को जेएनएनयूआरएम की आठ बसें मिली हैं। बसों की लंबाई 12 मीटर होने से सात बसें खड़ी हैं। कुल्लू-मंडी फोरलेन शुरू होगा, इन्हें चलाया जा रहा है। जो बसें खड़ी हैं, निगम समय-समय पर इनकी देखरेख कर रहा है।एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक मंडी संतोष कुमार ने कहा कि उनके डिवीजन को जेएनएनयूआरएम की 24 बसें मिली हैं। इनमें 60 फीसदी खड़ी हैं। फोरलेन बनने पर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन


सूबे के हर डिपो में खडी हैं जेएनएनयूआरएम की बसें
 हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी के 29 डिपो हैं। बताया जा रहा है कि सभी डिपो में तीन से सात बसें पांच से छह सालों खड़ी है। जिला कुल्लू में निगम के डिपो में कुल आठ बसों में सात बसें मनाली के वोल्वो बस अड्डे के पास पांच सालों से धूल फांक रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें