फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर 116 स्कूलों को मिला अमर उजाला स्कूल ऑफ एक्सीलेंस अवाॅर्ड

Thu, 06 Aug 2026 08:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शिमला के होटल होलीडे होम में गुरुवार को अमर उजाला स्कूल ऑफ एक्सीलेंस अवाॅर्ड-2026 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के सरकारी और निजी क्षेत्र के 116 स्कूलों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
अमर उजाला स्कूल ऑफ एक्सीलेंस अवाॅर्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के होटल होलीडे होम में गुरुवार को अमर उजाला स्कूल ऑफ एक्सीलेंस अवाॅर्ड-2026 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के सरकारी और निजी क्षेत्र के 116 स्कूलों को सम्मानित किया गया। इसमें सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के स्कूल शामिल रहे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और प्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र प्रदान किए। शैक्षणिक परिणाम, नवाचार, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, खेल, अनुशासन और समग्र प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया गया। शिमला, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, किन्नौर समेत कई जिलों के विभिन्न स्कूलों और संस्थानों के प्रतिनिधि इस दौरान मौजूद रहे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ।

विज्ञापन

कार्यक्रम में पोर्टमोर स्कूल के प्रधानाचार्य जयदेव नेगी, टुटीकंडी की अनिता ठाकुर, जीएसएसएस राजगढ़ मंडी की प्रधानाचार्य अभिलाषा सेन, भोटा हमीरपुर के सनम, मटौर कांगड़ा के संदीप शर्मा, ओयल ऊना के जोगिंद्र कुमार, रायपुर चंबा की राजकुमारी, ज्यूरी रामपुर के पदम चंद, ऊना के सुरेश शर्मा, रूट्स कंट्री स्कूल बाघी शिमला के सुनील रोहटा, दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला की अनुपम, ऑकलैंड हाउस स्कूल के स्मारिका सामंतराय, सवर्ण पब्लिक स्कूल टुटीकंडी की सीमा मेहता, रुद्रा इंटरनेशनल बसाल ऊना के शिवांग शर्मा, देहला ऊना के राकेश जसवाल, आनी कुल्लू के जवाहर ठाकुर, विवेक इंटरनेशनल स्कूल के तुषार शर्मा, सुरला सिरमौर के राजीव कुमार सैनी, ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज शिमला के रुबिन टी जान, भुट्टी कुल्लू के राजेंद्र सिंह, एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के विनोद ठाकुर को सम्मानित किया गया।

इसी तरह गंगा पब्लिक स्कूल शिमला की नीलम चौहान, एसेंट पब्लिक स्कूल पधर मंडी के गुलाब सिंह चौहान, नोवल इंटरनेशनल स्कूल पंडोह से प्रीति किरन, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल बंजार के मणि लाल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बसाल के प्रदीप सिंह, चबूतरा के संजय कुमार, लोहारा के दिनेश कौंडल, पैरामाउंट पब्लिक स्कूल किहार के यूनिस मलिक, थानाकलां के संजीव कुमार, अक्षरधाम पब्लिक स्कूल मोगीनंद के राजेश सैनी, अमलेला के पुनीत मंडल, बलदोआ के सुशील कुमार, सेंट जेम्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओल्ड कांगड़ा से इंदु सिंह, एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन के केके चंदोला, हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी के दिनेश शर्मा, चनेड़ के संजीव ठाकुर, बलेड़ा के जगजीत सिंह, मैक्स वर्ल्ड बजौरा के सुधीर, क्रिसेंट स्कूल टुटू के सुभाष चंद, सोलन के रोहित वर्मा, दाड़लाघाट के मुनीश कमल, दून पब्लिक स्कूल बरोटीवाला सोलन से ममता चौधरी, भलेठ हमीरपुर से मंजरी वी महाजन, पारस पब्लिक स्कूल कोलर के मनोज वर्मा, शिवा पब्लिक स्कूल बेहड़वाला के नेकराम, आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा के चंद्रशेखर, किड बड्स स्कूल बिझड़ी के संजीव चंदेल, दून इंटरनेशनल स्कूल के सतीश कुमार, बिझड़ी हमीरपुर से दीप्ति राणा, भुक्कड़ के देशराज कमल, नव विभोर पब्लिक स्कूल दीनानाथ, डीएवी एसजेवीएन पब्लिक स्कूल दतनगर से मुक्ता चौहान को सम्मानित किया गया।

भुंतर कुल्लू के तिलक राज, पांगी किन्नौर से निधि नेगी, डीएवी टुटू से जीवन ज्योति शर्मा, शालंग के रितेश महंत, द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर अरुण चौहान, बिनवा पब्लिक स्कूल बैजनाथ, रेनु शर्मा, सलहेरा के वीर सिंह, पालमपुर के रितु जम्वाल, अंद्रेटा से हर्षवर्धन चौहान, एसवीएन पब्लिक स्कूल नाहन के कुंदन सिंह, आदर्श पब्लिक स्कूल हमीरपुर के नवनीत शर्मा, धलुं कांगड़ा के राजेश, सत्या साई विद्या प्रतिष्ठान के अंबरीश कुमार, जिया के राम प्रकाश, सोलन के अल्पा मलिक, स्वामी विवेकानंद स्कूल नग्गर मंडी के वीरेंद्र कुमार, माया पब्लिक स्कूल के हरीश शर्मा, जेएमके इंटरनेशनल के नीरज, चचियां के बलवंत राणा, कुफरी के नरेश कुमार, विशेष योग्यता वाले बच्चों संस्थान ढली से कपिल देव शर्मा, शिमला प्रेजीडेंसी स्कूल हरीदेवी से रुचि डोगरा, बनेठी के संजय कुमार, बीड़ के बृज मोहन शर्मा, विजयपथ पालमपुर के विजय शर्मा, डाढ के रिक्की शर्मा, ग्रेट हिमालयन स्कूल बंजार के एमएल पुरोहित, हिम पब्लिक स्कूल सतौन से कमलेश शर्मा, गीतांजलि पब्लिक स्कूल धनेटा के सतीश चड्ढा, द स्कॉलर्स होम पांवटा के आदित्य वीर सिंह नारंग, हिमालयन पब्लिक स्कूल आनी के रफ्तार सिंह ठाकुर, ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल ढली के संतोष बांटा, किड्स इंटरनेशनल स्कूल चंबा के सुरेंद्र शर्मा, सायरी के आत्मा रंजन, ग्रीनवैली स्कूल कुमारसैन के सुनील शर्मा, ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर के जेएस वर्मा, शिवा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल घुमारवीं से शिल्पा गौतम, राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल घंडालवीं से सुनील ठाकुर, नंद के आशा राम, डंगार के यशपाल रणौत, बिलासपुर की प्रिया, घुमारवीं से आशिमा कुमारी, बर्मा पापड़ी से शालू परमार, नाको के राकेश कुमार, निरीक्षण गुणवत्ता नियंत्रण स्कूल किन्नौर के वीरेंद्र सिंह, बिक्रम बाग के राकेश कुमार, एसआरवी प्ले एंड लर्न स्कूल सोलन के राहुल वर्मा, बद्दी के रामलाल, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन से सागरिका, मनपुरा से बबीता वर्मा, एसवीएन कुनिहार के टीसी गर्ग, जीएसएसएस कुनिहार से बिमला वर्मा, सायरी सोलन के आत्मा रंजन को सम्मानित किया गया।
 
विज्ञापन

कार्यक्रम के सहयोगी
कार्यक्रम के सहयोगी बद्दी से आईईसी यूनिवर्सिटी, टांगरी ज्वेलर्स शिमला एवं सोलन से एसआईएलवी, शिमला से तारा देवी एन्क्लेव, एसजेवीएनएल, सोलन से एसआरवी स्कूल, सिरमौर से मां सरस्वती एजुकेशन ट्रस्ट, कांगड़ा से वेदांता पब्लिक स्कूल, पुष्पेंद्र महाजन, विजय पथ अकादमी, केडी हेल्थ केयर एंड रिसर्च एवं द्रोणाचार्य कॉलेज, ऊना से कॅरिअर होप क्लासेज, कुल्लू से गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, मैक्स इंटरनेशनल स्कूल, चंबा से एनएफसीआई, बिलासपुर से व्यास हॉस्पिटल, सिया राम हॉस्पिटल, हमीरपुर से आर्यन पब्लिक स्कूल, लक्ष्मी मेमोरियल, गीतांजलि पब्लिक स्कूल, हिम अकादमी, सूकर स्टोन क्रशर, मंडी से एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल, माउंट मौर्या, एक्सेंट पब्लिक स्कूल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें