राजधानी में टैक्सी के तौर पर चली रही निजी गाड़ियों को पकड़ने के लिए परिवहन विभाग ने शुक्रवार को ढली से लेकर कुफरी तक नाकाबंदी कर निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान 16 गाड़ियां ऐसी पकड़ी गईं जो टैक्सी के तौर पर चल रही थीं। परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर तपेश शर्मा, राज कुमार और दीवान चंद की अगुवाई में शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे से ही गाड़ियों की चेकिंग शुरू हो गई।
शाम चार बजे तक ढली से लेकर कुफरी तक जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नियमों के उल्लंघन पर 72 वाहनों के चालान किए गए। इसी निरीक्षण के दौरान बतौर टैक्सी चलाई जा रही 16 प्राइवेट गाड़ियां भी पकड़ी गई हैं। संयुक्त आयुक्त ट्रांसपोर्ट हेमिस नेगी ने बताया कि 68 वाहनों से 61,200 रुपये जुर्माना वसूला है। आने वाले दिनों में भी यह निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।