शहर में बंदरों को पकड़ने के लिए मथुरा से बुलाई टीम ने अब तक 22 बंदर पकड़ लिए हैं। वन विभाग ने शहर में कई जगह बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए हैं। पकड़े गए बंदरों को टुटीकंडी सेंटर ले जाकर नसबंदी की गई है।
विज्ञापन
हालांकि, इसके बाद इन बंदरों को फिर से वापस छोड़ दिया गया है। डीएफओ शहरी इंद्र कुमार ने बताया कि नसबंदी के बाद बंदरों को वापस छोड़ना जरूरी है। टीम शहर में रोज बंदरों को पकड़ने के प्रयास में लगी है और अब तक 22 बंदर पकड़े भी जा चुके हैं।