पांवटा में हिमाचल शिक्षा समिति की प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता में प्रदेश के एसवीएम के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कबड्डी शिशु वर्ग में शिमला की समाला प्रथम और सोलन की बरोटीवाला टीम द्वितीय रही। बाल वर्ग में शिमला की समाला और कुल्लू के कटराईं का दबदबा रहा। किशोर वर्ग में मंडी के करसोग टीम प्रथम और शिमला की विकासनगर टीम दूसरे स्थान पर रही। तरुण वर्ग में शिमला के समोली स्कूल की टीम प्रथम और बिलासपुर के भटेड़ की टीम द्वितीय रही।
छात्राओं के शिशु वर्ग की कबड्डी में कुल्लू के मनाली की टीम प्रथम, शिमला के समाला स्कूल की टीम दूसरे, बाल वर्ग में कुल्लू की मनाली टीम प्रथम, शिमला के समाला स्कूल की टीम दूसरे तथा किशोर वर्ग में शिमला के समौली स्कूल टीम प्रथम और कुल्लू के कटराईं टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
खो-खो के छात्र बाल वर्ग में कुल्लू का वाशिंग स्कूल प्रथम, शिमला के चिड़गांव की टीम दूसरे, किशोर वर्ग में शिमला के चिड़गांव की टीम प्रथम तथा कुल्लू की वाशिंग टीम द्वितीय रही। छात्राओं के शिशु वर्ग में शिमला के चिड़गांव ने प्रथम और बिलासपुर की भटेड़ टीम ने दूसरा तथा बाल वर्ग में शिमला के धामी स्कूल ने प्रथम और बिलासपुर की भटेड़ स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।