फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Election: हिमाचल के इस गांव में हुआ 112 प्रतिशत मतदान, जानें पूरा मामला

Tue, 15 Nov 2022 07:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने मतदान के प्रति शहरी क्षेत्रों और युवाओं की उदासीनता को दूर करने के लिए विशेष रूप से प्रयास किए। हिमाचल प्रदेश ने 1951 में 25.16 प्रतिशत मतदान के साथ अपनी चुनावी यात्रा आरंभ की और बाद के चुनावों में मतदान निरंतर बढ़ता रहा। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव में 75.6 फीसदी मतदान हुआ, जो अभी तक का रिकॉर्ड मतदान है। यह करीब 76 फीसदी तक पहुंच सकता है। 
विज्ञापन
हिमाचल चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में नौ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित किन्नौर विधानसभा क्षेत्र के ‘का’ मतदान केंद्र में इस बार 112.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जो शत प्रतिशत मतदान से 12.5 प्रतिशत अधिक है। इस मतदान केंद्र में 18 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। जनजातीय जिला किन्नौर जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि इस मतदान केंद्र में कुल 16 मतदाता हैं।  इनमें 11 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। मतदान केंद्र में 9 महिलाओं और 5 पुरुषों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके अलावा मतदान केंद्र पर नियुक्त 4 मतदान कर्मियों ने इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट  (ईडीसी) के माध्यम से मतदान किया है। इस कारण मतदान 112.5 प्रतिशत दर्ज हुआ।

विज्ञापन


1951 में 25.16 प्रतिशत मतदान, अब पहुंच सकता है 76 फीसदी तक 
 विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने मतदान के प्रति शहरी क्षेत्रों और युवाओं की उदासीनता को दूर करने के लिए विशेष रूप से प्रयास किए। हिमाचल प्रदेश ने 1951 में 25.16 प्रतिशत मतदान के साथ अपनी चुनावी यात्रा आरंभ की और बाद के चुनावों में मतदान निरंतर बढ़ता रहा। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव में 75.6 फीसदी मतदान हुआ, जो अभी तक का रिकॉर्ड मतदान है। यह करीब 76 फीसदी तक पहुंच सकता है। शहरी वोटरों की उदासीनता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आयोग ने मतदान के महत्व के प्रति जागरूकता लाने और शहरी कामकाजी नागरिकों को बाहर आने और मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम भी करवाए।

विभिन्न सरकारी और निजी संगठनों  में मतदाता जागरूकता मंच स्थापित करने की वकालत की है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडे के नेतृत्व में आयोग ने हाल ही में पुणे में विभिन्न उद्योगों के 200 से अधिक मतदाता जागरूकता मंचों के नोडल अधिकारियों के साथ संवाद किया। राज्य में मतदान से ठीक पहले शिमला में स्कूली छात्रों, एनएसएस, एनसीसी और आईटीआई के छात्रों में मतदान जागरूकता रैलियां भी निकालीं। मतदाताओं के जागरूक करने के लिए पुलिस बैंड ने गीत से मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें