फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम शिमला रिपोर्ट कार्ड- तहबाजारी हुए बेलगाम, बजट भी फाइलों तक सिमटा

Thu, 21 Jun 2018 12:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में तहबाजारियों को बसाने की नगर निगम की योजना फाइलों तक ही सिमटकर रह गईं। तहबाजारी बेलगाम हो गए हैं। लोअर बाजार के बाद मालरोड और रिज तक अवैध दुकानें सजाई जा रही हैं।

विज्ञापन


शहर के तहबाजारियों को बसाने का भाजपा का दावा पहले साल पूरा नहीं हुआ। केंद्र से 2.77 करोड़ रुपये मिलने के बावजूद योजना ठंडे बस्ते में चली गई। पिछले साल सितंबर में निगम ने सर्वे करवाया और करीब छह सौ से अधिक पंजीकृत तहबाजारियों की रिपोर्ट तैयार की।

इन्हें केंद्र से मिले पैसों के तहत तहबाजारी लगाने के लिए जगह मिलनी थी। कई जगह शेड भी बनने थे। तहबाजारियों को पहचान पत्र देकर उन्हें बसाने की योजना थी लेकिन रिपोर्ट तैयार होने के बाद यह फाइलों में दब गई।
विज्ञापन


अब हालत यह है कि शहर में तहबाजारियों की संख्या एक हजार पार कर गई है। सड़कें तंग हो गई हैं। बाजारों में चलना तक मुश्किल हो रहा है।

फाइलों में सिमटकर रह गया बजट
भाजपा शासित नगर निगम का पहला बजट भी फाइलों में ही सिमटकर रह गया है। हालांकि, यह बजट इसी साल पेश किया गया लेकिन इसकी कई बड़ी घोषणाएं अभी फाइलों से बाहर नहीं निकली हैं।

महिलाओं को स्वरोजगार देने की मेयर की बड़ी घोषणा पर अभी काम शुरू नहीं हुआ। वार्डों में वाटर एटीएम नहीं लगे, मज्याठ और टुटू में सीवरेज लाइन तक नहीं बिछ पाई। वार्डों में सामुदायिक केंद्र बनाना, स्ट्रीट लाइटें, नए शौचालय बनाने जैसी योजनाएं लागू होना बाकी है।

ये काम जरूर हुए
ज्यादातर वार्डों में सड़कों की टारिंग लगभग पूरी कर ली गई है। कई वार्डों में रेलिंग और पक्के रास्ते भी बनाए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और सतलुज प्रोजेक्ट के लिए कंपनी का गठन कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें