फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबाथाच के केउली में लगी आग, दो मंजिला मकान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
जंजैहली (मंडी)। लंबाथाच पंचायत के केउली गांव में पांच भाईयों का 12 कमरों का दो मंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। इससे प्रभावित परिवारों का 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने का कारण शार्टसर्किट बताया जा रहा है। फायर बिग्रेड सुविधा न मिलने के कारण प्रभावित परिवारों की आंखों के सामने आशियाना राख हो गया। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को राहत राशि दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब आठ बजे लंबाथाच पंचायत के केउली गांव दो मंजिला मकान में आग लग गई। यह मकान पांच भाईयों केदारी राम, दामोदर दास, जीवन सिंह, कुंदन लाल, राजू राम का था। घटना के वक्त प्रभावित परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे। इस मकान के कुछ कमरों में पशुओं को बांधा जाता था। प्रभावित केदारी राम ने कहा कि वह दूसरे घर में रहते हैं। घटना के वक्त वह खेतों में थे। ग्रामीण दामोदर राम ने मकान में आग लगी देखी तो शोर मचाकर लोगों को इस बारे में सूचित किया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया था। मकान के कुछ कमरों में बंधे पशुओं को आग से बचा लिया गया। जबकि, मकान में रखा अन्य कीमती सामान व इमारती लकड़ी जल कर राख हो गई। तहसीलदार थुनाग शमशेर सिंह ने मौके पर पहुंच कर प्रभावित पांचों भाईयों को दो-दो हजार रुपये व तिरपाल फौरी राहत के रूप में प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आग से लगभग 20 लाख रुपये की संपत्ति राख हो गई है।
वर्ष 2000 में राख हो गए था केउली गांव
प्रधान लंबाथाच चमन ठाकुर व उप प्रधान खजान सिंह ने कहा कि वर्ष 2000 में केउली गांव जल कर राख हो गया था। इससे दर्जनों परिवार बेघर हो गए थे, लेकिन इससे सरकार ने सबक नहीं लिया। यहां पर फायर बिग्रेड की सुविधा न मिलने से आज भी लोगों के आशियाने राख हो रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने दी राहत
परिवारों को मदद देने के लिए स्थानीय लोग व व्यापारी आगे आए हैं। पंचायत प्रधान लंबाथाच चमन ठाकुर ने दो हजार रुपये, पंचायत प्रधान बहलीधार ने 500 रुपये व व्यापार मंडल थुनाग के प्रधान शेर सिंह, महासचिव जयराम ने व्यापार मंडल की ओर से 2 बिस्तर व दो हजार की सहयोग राशि प्रभावितों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें