जिला प्रशासन ने जारी किया पंचायत समिति के वार्डों का आरक्षण रोस्टर, देर रात तक कार्यालय में डटे रहे कर्मचारी
विज्ञापन
क्रॉसर
बसंतपुर खंड के चेबड़ी, धरोगड़ा, खटनोल, डूमैहर भी आरक्षित
नीन और मझीवड़ महिला वार्ड भी महिलाओं के लिए आरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला परिषद और पंचायतों के बाद अब पंचायत समिति के 211 वार्डाें का आरक्षण रोस्टर भी जारी कर दिया है। जिला प्रशासन ने देर रात 2:37 बजे पंचायत समिति वार्डों का रोस्टर जारी किया। इसमें 111 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इन 111 वार्डाें में अनुसूचित जाति महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के वार्ड भी शामिल हैं।
जिला के विकास खंड बसंतपुर के तहत आने वाले पंचायत समिति वार्ड चेबड़ी, धरोगड़ा, खटनोल, डूमैहर, नीन, मझीवड़ महिला के लिए आरक्षित किए हैं। करयाली, हिमरी, देवला, बसंतपुर, कोटला वार्ड अनारक्षित होंगे। चलाहल और चनावग वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। मढोडघाट और रेवग अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रखे हैं। मशोबरा विकास खंड में मूलकोटी, बर्मू केल्टी, कोटी, जुन्गा, चमियाना वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। गुम्मा, मशोबरा, दरभोग, मल्याणा, पुजारली वार्ड अनारक्षित हैं। बल्देयां, जनेडघाट और नालदेहरा वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। सतलाई, भौंट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। विकास खंड ठियोग के तहत पंचायत समिति वार्ड मानन पल्लई, धार कंदरू, भाज कराणा, बडोग, भराड़ा, धरेच, टियाली महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। माहोरी, माहोग, सैंज अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं। कलिंडा मतियाना, संधू, जैस, मखड़ोल, देहना, बलग, बगैण, घोड़ना वार्ड अनारक्षित रहेंगे। कुठार, देवठी, क्यार वार्ड अनुसूचित जाति जबकि देवरीघाट वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया है।
विज्ञापन
टुटू और छौहारा खंड के ज्यादातर वार्ड महिलाओं के लिए
विकास खंड टुटू में दुधाल्टी, सांगटी संहोग, थड़ी, धमून, पीपलीधार और हलोग धामी वार्ड महिला के लिए आरक्षित हैं। इसी तरह घेच कोहबाग, गनेवग नेहरा वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। पाहल, गिरव खुर्द, बढ़ई, शांवलाघाट, घणाहट्टी वार्ड अनारक्षित हैं। रामपुर क्योंथल, शोघी वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए हैं। विकास खंड छौहारा में खाबल, खरशाली, खशधार, टोडसा और आंध्रा वार्ड अनारक्षित हैं। रोहल, बनोटी, भंफड़, ढाकगांव, डोडरा, तांगणू जांगलिख वार्ड महिला के लिए आरक्षित हैं। इस विकास खंड में क्वार और जांगला वार्ड अनुसूचित जाति महिला जबकि भटवाड़ी जगवाड़ी, गवास वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
ननखड़ी, रामपुर और रोहड़ू में यह रहेगा रोस्टर
ननखड़ी विकास खंड के तहत टिप्पर मझोली, देलठ, करांगला, गाहन, बड़ोग वार्ड अनारक्षित हैं। खमाड़ी, थैली चक्टी वार्ड अनुसूचित जाति महिला जबकि जाहू, शोली वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए हैं। कुंगल बाल्टी, अड्डू, खोलीघाट, बगलती, थाना ननखड़ी, लैलन वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। विकास खंड रामपुर में रचोली, नरैण, दत्तनगर, त्यावल ज्यूरी, झाकड़ी, फांचा वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कलेड़ा मझेवटी, दोफदा, तकलेच, देवनगर, लबाना सदाना, डंसा वार्ड अनारक्षित हैं। शिंगला, देवठी, मुनीश वार्ड अनुसूचित जाति के लिए जबकि सराहन, धारगौरा, गोपालपुर, किन्नु वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। रोहड़ू विकास खंड के तहत दलगांव, पुजारली तीन, लोअर कोटी वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। शील, भलाडा, टिक्कर, सीमा रंटाडी, करासा वार्ड अनारक्षित रहेंगे। इसी तरह पुजारली चार, कुई वार्ड अनुसूचित जाति जबकि कटलाह, भलून, घराडा, ब्रासली, अढ़ाल वार्ड महिला के लिए आरक्षित हैं।
चौपाल, कुपवी का रोस्टर भी जारी
विकास खंड चौपाल में थाना, गोरली मड़ावग, पौलिया, पौंडिया, मानू भाविया, खददर, धवास पंचायत समिति वार्ड महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। ननाहर, पवाहन, किरन, टिक्करी, मधाना, देवत वार्ड अनारक्षित हैं। बम्टा, रूसलाह, जावग छमरोग अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं। जोड़ना, दईया दौची, बिजमल वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। कुपवी विकास खंड के तहत चुरायन डाक शराड, मालत वार्ड अनुसूचित जाति के लिए, भालू, कंडा बनाह महिला, कोठी आहनोग बांदल कफलाह वार्ड महिला के लिए आरक्षित हैं। बावत, धोताली और जुब्बली अनुसूचित जाति महिला, कुलग अनरू पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। हिडा भलावन अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। इसके अलावा झोकड़, नौरा बौरा, चड़ोली, मझोली अनारक्षित हैं।
जुब्बल, कोटखाई और नारकंडा में यह वार्ड आरक्षित
जुब्बल विकास खंड के तहत शिल्ली, कोट कायना, अंटी, जय पीडी माता, सरस्वतीनगर वार्ड अनारक्षित हैं। रांवी, मांदल, सोंलग, कुडू, बढ़ाल, धार महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। इसी तरह मंढोल, झड़ग वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए जबकि बरथाटा, झाल्टा वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। कोटखाई विकास खंड के तहत आने वाले बाघी पंचायत समिति वार्ड, कलबोग, रावला क्यार, थरोला, गरावग, देवगढ़ अनारक्षित हैं। बाग डूमैहर, महासू, हिमरी, गुम्मा, पगोग, क्यारी वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। क्चारवी और देवरी खनेटी वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए हैं। नगान वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रहेगा। नारकंडा विकास खंड के तहत जार वार्ड, थानाधार, जरोल, सिंहल नारकंडा, बनाहर वार्ड महिला के लिए आरक्षित किया है। बड़ागांव, कांगल, खनेटी, डीव, कुमारसैन वार्ड अनारक्षित रहेंगे। शमाथला भुट्टी, शिवान वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए जबकि मैलन, मलेंडी वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगे।