जिला प्रशासन ने शाढ़ी देवी को आदर्श मतदाता बनाकर पुरस्कृत भी किया था। उम्र के अंतिम पड़ाव में शाढ़ी देवी ने दो टूक कहा था कि विकास करवाओ, वरना वोट नहीं मिलेंगे। सरकार से कहती रहीं कि पथरीली डगर, खूंखार जंगली जानवर और मौसम के मिजाज को देखते हुए सड़क और बिजली की सुविधा मिलनी चाहिए। शाढ़ी देवी की ताउम्र जिंदगी लकड़ी की शोली की रोशनी में निकल गई।
बिजली के बल्ब जलने की उम्मीद शाढ़ी देवी को अंतिम सांस तक रही। मरौड़ गांव की फूला देवी, डोला सिंह, राम लाल, लगन चंद, हरादासी, तेज राम, भाग चंद, गोविंद, राम चंद, जीत राम, दुर्गी देवी और शुकरी देवी ने बताया कि शाढ़ी देवी देवता की सच्ची भगत थी।
बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी, कांग्रेस नेता अदित्य विक्रम सिंह, बंजार कांग्रेस अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर और जिला भाजपा उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर ने निधन पर शोक जताया है। विधायक शौरी ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए हाल ही में टीम ने दौरा किया है। बिजली के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
क्या कहा था अमर उजाला से
लोस चुनाव के दौरान शाढ़ी देवी ने अमर उजाला को बताया था कि वह हर बार इस उम्मीद से मतदान करतीं है कि गांव तक सड़क का निर्माण होगा और बिजली के तार बिछेंगे। हालांकि मरौड़ गांव को आठ वर्ष पहले प्राथमिक पाठशाला के रूप में बड़ा तोहफा मिला था, लेकिन स्कूल का दर्जा नहीं बढ़ा।