फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों से आयात होंगी 11 फलों के पौधों की किस्में

Sat, 01 Aug 2015 12:09 PM IST
सुरेश शांडिल्य /अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशों से हिमाचल के लिए 11 फलों के उन्नत किस्मों के पौधे आयात किए जा रहे हैं। सेब, नाशपाती, चेरी, एप्रीकॉट, संतरा सहित अन्य फलों के इन पौधों को मंगवाने के लिए बागवानी विश्वविद्यालय नौणी ने यूनिवर्सल टेंडर बुला लिए हैं। दुनिया की नामी नर्सरियों को इस टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लेने को आमंत्रित किया गया है। कुल 60 हजार पौधे मंगवाए जा रहे हैं। इनमें 40 हजार सेब और 20 हजार अन्य फलों के पौधे मंगवाए जा रहे हैं। कुछ पौधे रिसर्च के लिए रखे जाएंगे। बाकी पौधे एक साल तक निरीक्षण में रखने के बाद बागवानों को दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन


सेब की 16 किस्मों को मंगवाया जा रहा है। ये एडम बुर्चिनॉल सीवी, पैसिफिक गाला, एस स्ट्रेन, रेडियेंट रेड स्पर डिलिशियस, जेरोमाइन रेड, विलोक्स, रेडकैन-रेड डिलिशियस, ईरोवन अरली रेड वन, डोरसेट गोल्डन, गाला डिकार्ली, फेंडेका, गाला वीनस, फेंगल, अन्ना, स्कारलेट स्पर थ्री और फ्यूजी झेन-एजटेक हैं। ये किस्में एमएम 111, एमएम 116, एम 793, एमएम 106 और एम 9 रूट स्टॉक मंगवाई जा रही हैं।

ओएचएक्सएफ 87, ओएचएक्सएफ 97 और पायरोड्वार्फ रूट स्टॉक पर नाशपाती की सात किस्में कोलंबिया रेड अंजोऊ, गोल्डन रसेट बोस्क कोनकोर्ड, कारमिन, नोर्मा, टोस्को, अबाटेफेटल और पैकहम्स मंगवाई जा रही हैं। चेरी की सुमनू, अट्टिका, रेजिना, इंडेक्स, स्वीटहार्ट, टाइटॉन किस्में जिसेला- 12 रूट स्टॉक पर ला रहे हैं। एप्रीकॉट की गोल्डबार, टोमकॉट, प्लमकॉट-रॉयल वेलवेट, एपाचे तथा नेक्ट्रिन की रूबी डायमंड, समर ब्राइट और समर फायर वैराइटीज लाई जा रही है।
विज्ञापन


प्रून्स की स्टानले, अर्ली इटेलियन, टुलारे जाइंट सहित प्लम की साइरा स्वीट, रेड बीऊट, वालनट की चांडलर, चिस्को, चिको, टुलारे और होवार्ड आयात कर रहे हैं। कीवी की येलो फ्लेश किस्मों में जेस्प्री सन गोल्ड और हार्ट 16 ए किस्में लाई जा रही हैं। जेस्प्री सन गोल्ड को केवल रिसर्च पर्पज से मंगवाया जा रहा है।

एवाकेडो की कोल्ड हार्डी मैक्सिकन किस्मों में ओपैल, विल्मा, फैंटास्टिक, जोईय और पोल्को को लाया जा रहा है। नींबू प्रजाति के फलों में संतरे की मैंडरिन किस्माें में मरकोट्स, डैयसी समेत स्वीट ओरेंज की हामलिन और अर्ली गोल्ड किस्मों को मंगवाया जा रहा है। सेब के अलावा अन्य 10 फलों की ये किस्में क्लोनल रूट स्टॉक पर मंगवाई जा रही हैं।

डा. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति डा. विजय सिंह ठाकुर ने बताया कि ‘विदेशों से सेब सहित 11 फलों की इन किस्मों को मंगवाने के लिए यूनिवर्सल टेंडर जारी किए गए हैं। ये टेंडर 13 अगस्त खोले जाएंगे। पौधे इस साल के अंत तक आ जाएंगे। इन्हें एक साल तक क्वारेंटाइन निरीक्षण पर रखा जाएगा। दिसंबर 2016 से लेकर फरवरी 2017 के बीच ये हिमाचल के बागवानों को दे दी जाएंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें