फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla-Bilaspur Fourlane: शिमला-बिलासपुर फोरलेन के लिए अर्की में कटेंगे 11,000 पेड़

Wed, 05 Apr 2023 10:46 AM IST
Krishan Singh योगेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की(सोलन)

सार

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और वन विभाग ने इनकी गणना पूरी कर ली है। जल्द ही इन पेड़ों को काटने के लिए टेंडर अलॉट किए जाएंगे। पेड़ों के कटने के साथ ही फोरलेन निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
फोरलेन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला-बिलासपुर फोरलेन बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। फोरलेन के लिए अर्की क्षेत्र में ही 11,000 पेड़ काटे जाएंगे। इनमें 3,000 हजार पेड़ फलदार हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और वन विभाग ने इनकी गणना पूरी कर ली है। जल्द ही इन पेड़ों को काटने के लिए टेंडर अलॉट किए जाएंगे। पेड़ों के कटने के साथ ही फोरलेन निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। अर्की के शालाघाट से बिलासपुर के नौणी के बीच पहले चरण में काम शुरू होगा।

विज्ञापन


फोरलेन करीब 27.500 किलोमीटर होगा
शालाघाट से नौणी तक यह फोरलेन करीब 27.500 किलोमीटर होगा। इसमें 18.500 किलोमीटर सोलन, जबकि नौ किलोमीटर का क्षेत्र बिलासपुर जिला में आएगा। अर्की क्षेत्र की 44 हेक्टेयर भूमि इसकी जद में आएगी, जिसमें 43 हेक्टेयर भूमि निजी और एक हेक्टेयर भूमि सरकारी है। इस फोरलेन के बनने से शिमला से बिलासपुर तक की करीब 25 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। सड़क मार्ग में दो सुरंगों का निर्माण प्रस्तावित है। पहली सुरंग शालाघाट के समीप सरी गांव से रेवटा तक, जबकि दूसरी धुंदन से नलाग तक बनाई जाएगी।

प्रभावितों को मुआवजा देने की तैयारी
फोरलेन संबंधित सभी कार्य को पूरा करने में तेजी लाई जा रही है। अर्की क्षेत्र में फोरलेन की जद में करीब 11,000 पेड़ जाएंगे। जल्द ही उन्हें काटने का कार्य शुरू होगा। वहीं प्रभावितों को मुआवजा देने की भी तैयारी की जा रही है। एक सप्ताह में प्रभावितों को मुआवजा राशि देने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। -केशव राम, एसडीएम अर्की
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 
HPU UG Exam: एचपीयू शिमला ने यूजी के तीनों वर्ष की परीक्षा तिथियों में किया बड़ा बदलाव, ऐसे करें चेक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें