फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: दिल का दौरा पड़ने से 10वीं कक्षा के छात्र की मौत

Tue, 19 Apr 2022 06:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गुशैणी (कुल्लू)

सार

तीर्थन घाटी के गुशैणी के चधारी गांव में दिल का दौरा पड़ने से 10वीं कक्षा के छात्र कार्तिक की मौत हो गई। मृतक छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैणी में अध्यनरत था। मंगलवार को कार्तिक की गुशैणी स्कूल में प्रैक्टिकल की परीक्षा थी।
विज्ञापन
छात्र की मौत(सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की तीर्थन घाटी के गुशैणी के चधारी गांव में दिल का दौरा पड़ने से 10वीं कक्षा के विद्यार्थी की मौत हो गई। विद्यार्थी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैणी में पढ़ता था। मंगलवार को कार्तिक की गुशैणी स्कूल में प्रैक्टिकल की परीक्षा थी। कार्तिक पूरी तरह से स्वस्थ था और उसे किोई बीमारी नहीं थी। सोमवार को कार्तिक अपने घर से गुशैणी बाजार गया था। इसके बाद घर लौटा। दोपहर बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई।

विज्ञापन


परिवार के सदस्य उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल बंजार ले गए, जहां पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दादा सत्यपाल और पिता यशपाल ने बताया कि डॉक्टर ने कार्तिक की मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया है। उन्होंने बताया मंगलवार को कार्तिक का गुशैणी स्कूल में प्रैक्टिकल था। इधर, इकलौते बेटे की मौत से मां सोनिया देवी और दादी रेवता देवी बेसुध पड़ी हैं। मंगलवार को कार्तिक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें