फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: एकीकृत डिजिटल कृषि प्लेटफार्म परियोजना के लिए केंद्र से 108 करोड़ मंजूर

Wed, 30 Mar 2022 06:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को प्रस्तुत प्रस्तावित एकीकृत डिजिटल कृषि प्लेटफार्म परियोजना को केंद्र सरकार ने 108 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से कृषि सुधार पर प्रस्तावित इस परियोजना के तहत किसानों के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) आधारित सेवाएं प्रदान करने में आंतरिक योग्यता विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
कृषि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य कृषि विभाग की ओर से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को प्रस्तुत प्रस्तावित एकीकृत डिजिटल कृषि प्लेटफार्म परियोजना को केंद्र सरकार ने 108 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से कृषि सुधार पर प्रस्तावित इस परियोजना के तहत किसानों के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) आधारित सेवाएं प्रदान करने में आंतरिक योग्यता विकसित की जाएगी। इसमें प्रशासनिक प्रक्रिया पर निर्भरता कम कर कार्यकुशलता को बढ़ाया जाएगा और कृषि आधारित सेवाओं की मांग अनुसार उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन


सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के लिए सिंगल साइन-ऑन प्लेटफार्म स्थापित करना है, जो विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन करने की प्रक्रियाओं को और सरल कर देगा। विभिन्न वित्तीय लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित किए जाएंगे। एक बाजार सूचना प्रणाली विकसित की जाएगी। प्रस्तावित परियोजना में एकीकृत किसान डाटाबेस, एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) एकीकरण, स्वचालित फार्म एक्सटेंशन सर्वर, कस्टमाइज्ड डैशबोर्ड, डाटा एनालिटिक्स, केंद्रीयकृत रिपोर्ट और फार्मर फील्ड स्कूल एप्लीकेशन तैयार करने पर कार्य किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें