फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज को लाने जा रही एंबुलेंस सड़क से नीचे खड़े वाहनों पर गिरी

Tue, 22 May 2018 08:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज को लाने जा रही एंबुलेंस खुद हादसे का शिकार हो गई।  इमरजेंसी कॉल के बाद जैसे ही एंबुलेंस आईजीएमसी से निकली। करीब दो सौ मीटर की दूरी पर एंबुलेंस सड़क से नीचे पलटकर दो वाहनों पर गिर गई।

विज्ञापन


इससे वाहनों को भी नुकसान हुआ है। घटना में एंबुलेंस में सवार पायलट और ईएमटी को चोटें आई हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को इलाज के लिए आईजीएमसी ले जाया गया। 

 घटना सुबह साढ़े छह बजे की है। ढली से इमरजेंसी कॉल आई थी। मौके पर आईजीएमसी से 108 एंबुलेंस भेजी गई।  दो सौ मीटर दूर जाने पर करीब 25 फीट की ऊंचाई से एंबुलेंस सड़क से बाहर हो गई। घटना में पायलट राजकुमार (26) और ईएमटी जितेंद्र सिंह (27) को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


प्रोग्राम मैनेजर शिमला डिविजन 108 आकाशद्वीप ने बताया कि एंबुलेंस की शॉफ्ट खुलने के कारण हादसा हुआ। इधर, पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।घटना सुबह को हुई। दोपहर तक एंबुलेंस सड़क में पड़ रही है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर कई बार जाम भी लग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें