हिमाचल के जिला किन्नौर के भावनगर निचार की 102 साल की धर्मदासी शिमला में अपने परिजन के साथ रहती हैं। कुछ दिनों पहले कोरोना के लक्षण दिखने पर उपचार के लिए उन्हें आईजीएमसी लाया गया। 14 मई को महिला का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया।
हिमाचल प्रदेश के आईजीएमसी शिमला में कोरोना को मात देकर 102 साल की बुजुर्ग महिला गुरुवार को घर लौट गईं। आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया और एमएस डॉ. जनकराज महिला को गेट तक छोड़ने आए। किन्नौर जिले के भावानगर निचार की रहने वाली धर्मदासी (102) शिमला में परिजनों के साथ रहती हैं। कुछ दिन पहले कोरोना के लक्षण दिखने पर उन्हें आईजीएमसी लाया गया था। 14 मई को बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला को सांस की तकलीफ, सिर दर्द और बुखार भी था। वीरवार को महिला का बेटे आरएस नेगी उन्हें लेकर घर लौट गए। आरएस नेगी ने डॉक्टरों, स्टाफ नर्स ऑफ अन्य कर्मचारियों का धन्यवाद किया है। बताया कि अस्पताल के कर्मचारी उन्हें फोन कर उनकी मां के उपचार खाना खाने और ऑक्सीजन स्तर से संबंधित हर जानकारी देते थे। बुजुर्ग महिला जब घर लौटीं तो उनका ऑक्सीजन स्तर 97 था। आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक नेे बताया कि स्वस्थ होने के बाद बुजुर्ग महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।