फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू परिसर में बस की टक्कर से छात्र घायल

Fri, 15 Mar 2019 10:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल विश्वविद्यालय परिसर में पुस्तकालय के सामने से गुजर रही विश्वविद्यालय की बस से लगी टक्कर से एक छात्र घायल हो गया। बायो साइंस के चौथे सेमेस्टर के छात्र लविश को इस हादसे में बाएं कूल्हे में गंभीर चोट आई। घटना के तुरंत बाद छात्र को उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया।

विज्ञापन


यहां इसका उपचार चल रहा है। विवि के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने आईजीएमसी पहुंच कर इसका हाल पूछा। उन्होंने इस छात्र के पूरे उपचार का खर्च विवि से किए जाने की बात कही। कहा कि इसके बाद भी उसके स्वास्थ्य की रू टीन जांच विवि स्वयं करवाएगा। चिकित्सकों के मुताबिक कूल्हे की हड्डी टूटी है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9:50 बजे पर जिस समय विश्वविद्यालय की बसें विवि में छात्रों को लेकर आती हैं उसी समय छात्र पैदल गुजर रहा था इसी बीच उसे टक्कर लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें