फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोअर बाजार में फिर सजी संडे मार्केट, दस का सामान जब्त

Mon, 15 Oct 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रोक के बावजूद लोअर बाजार में रविवार को संडे मार्केट फिर सज गई। सुबह साढ़े 11 बजे तक बाजार में दर्जनों तहबाजारियों ने सड़क किनारे दुकानें सजा लीं। इसी बीच फायर ब्रिगेड ने बाजार में मॉकड्रिल भी की।

विज्ञापन


गाड़ी को आता देख तहबाजारियों ने सामान समेट लिया। लेकिन गाड़ी के जाते ही दुकानें फिर सज गई। उधर, करीब पौने 12 बजे नगर निगम की टीम कार्रवाई करने मौके पर पहुंची। कार्रवाई होता देख तहबाजारी गलियों में भाग गए। निगम की टीम ने दस तहबाजारियों का सामान जब्त कर लिया।

बाजार में फिर दुकानें न सजें, इसके लिए निगम की टीम कार्यकारी इंस्पेक्टर केशवराम कश्यप की अगुवाई में बाजार में ही मौजूद रही। नगर निगम ने पिछले महीने ही संडे मार्केट को बंद करने का फैसला लिया था। निगम प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुविधा को देखते हुए संडे मार्केट बंद की गई है। इसके अलावा बाकी दिनों में भी सिर्फ पंजीकृत 598 तहबाजारियों को ही बाजार में चिन्हित स्थानों पर बैठने की सुविधा दी जाएगी। बाकी तहबाजारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दुकानदारों से डरा एमसी प्रशासन
निगम ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के बिजली और पानी काटने के आदेश जारी किए थे। लेकिन अभी तक एक दुकानदार पर भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। लोअर बाजार, रामबाजार में कई दुकानदार न सिर्फ आधी सड़क तक अतिक्रमण कर रहे हैं, बल्कि अपनी दुकानों के बाहर तहबाजारियों को भी बिठा रहे हैं। निगम ने अब तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। कार्रवाई न होने से इनके हौसले बुलंद हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें