फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोअर बाजार में दस जगह फिर फंसा अग्निशमन वाहन

Mon, 15 Oct 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेशों पर अग्निशमन विभाग ने रविवार को आपदा से निपटने की तैयारी के मद्देनजर लोअर बाजार में पूर्वाभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान सीटीओ, लोअर बाजार, सब्जी मंडी और शेरे पंजाब तक सजीं तहबाजारियों की दुकानों, छज्जों और होर्डिंग के कारण करीब दस जगह पर वाहन को गुजरने में दिक्कतें आईं। इसी बीच अग्निशमन वाहन को एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने में नौ मिनट का समय लग गया।

विज्ञापन


सुबह 11 बजे अग्निशमन का वाहन सीटीओ से उपायुक्त कार्यालय होते हुए लोअर बाजार के लिए निकला था। उप अग्निशमन अधिकारी देवी चंद वर्मा की अगुवाई में चले वाहन के रास्ते में सबसे पहले राजपाल स्टेशनरी नंबर-22, पेनासोनिक, सात्विक स्वीट शॉप, फैशन सेंटर 79/1 एवं दाहिनी तरफ की दुकान, वंदना हैंडलूम, दुपट्टा क्रासर और मेहरू हलवाई के साथ बिजली की तारों में गाड़ी फंसी। इसके बाद सब्जी मंडी के पहले बायफरकेशन से लेकर कपड़ों की दुकानों के पास से दूसरे टर्निंग प्वाइंट तक छह जगह दुकानों के छज्जों, होर्डिंग और तहबाजारियों के साथ लोगों की भीड़ से वाहन की रफ्तार धीमी करनी पड़ी।

इसी दौरान दुकानों के बहार छज्जों और होर्डिंग बोर्ड के कारण वाहन को धीरे-धीरे से गुजारना पड़ा। इसी बीच बुटीक शॉप से शेरे पंजाब तक तहबाजारियों ने सड़क पर दोनों और दुकानें सजा रखी थीं। तहबाजारियों के सड़क पर बैठे होने से वाहन की गति धीमी पड़ गई। शेरे पंजाब के पास भी हर बार की तरह से वाहन को निकालना मुश्किल हो गया। आखिर 11 बजकर नौ मिनट पर अग्निशमन विभाग का वाहन शेरे पंजाब में माल रोड तक पहुंच पाया। देवी चंद वर्मा ने बताया कि सीटीओ से लेकर शेरे पंजाब पर तहबजारियों की ओर से सड़क पर लगाई दुकानों और कई दुकानों के सामने होर्डिंग और छज्जों के कारण वाहन को गुजरने में रुकावट आई। मॉक ड्रिल के दौरान जिन-जिन दुकानों के बाहर फॉयर टेंडर फंसा, उसकी रिपोर्ट न्यायालय को सौंपेंगे।
विज्ञापन


पहले ही पूर्वाभ्यास में फेल हो गए दावे
नगर निगम की ओर से तहबाजारियों को हटाने के दावे अग्निशमन के पहले पूर्वाभ्यास में ही फेल साबित हो गए। एमसी के दावे के बावजूद तहबाजारियों ने संडे मार्केट में दुकानें सजा रखी थीं। इस दौरान दर्जनों से अधिक तंग स्थानों पर दुकानों के छज्जे और जगह-जगह सड़क के दोनों ओर बैठे तहबाजारियों और कुछ दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण के कारण भी वाहन को गुजारना मुश्किल हो गया। इस दौरान तहबाजारियों को सड़क से हटाकर वाहन गुजारना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें