फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तॉराहाल, नवबहार में पौने दो करोड़ से बनेंगे ओवर हेड ब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सर्कुलर रोड पर सबसे व्यस्त ताराहाल और नवबहार चौक पर पौने दो करोड़ की लागत से जल्द ओवर हेड ब्रिज का निर्माण होगा। पुलों के निर्माण के लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी है। टेंडर की नेगोशिएशन होते ही संबंधित ठेकेदारों को टेंडर अवार्ड किया जाएंगे। निर्माण करने वाले ठेकेदार को विभाग की ओर से दी गई दो साल की समय सीमा में पुलों का निर्माण पूरा करना होगा। लंबे समय से सर्कुलर रोड पर ओवर हेड ब्रिज के निर्माण करने की स्थानीय लोगों की मांग जल्द पूरी होगी। अमर उजाला प्रमुखता से इन भीड़ भाड़ वाली जगहों पर लोगों की सुविधा के लिए ओवर हेड ब्रिज के निर्माणों की खबरों को उठाता रहा है।
इन दोनो पुलों का निर्माण स्कूल, कॉलेज के साथ लगती सड़क और चौक पर किया जा रहा है। पुलों का निर्माण होने से साथ लगते स्कूल, कॉलेज के छात्र- छात्राओं और निजी, सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों को ब्रिज का निर्माण होने के बाद भारी ट्रैफिक के बीच सड़क क्रॉस करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

---
यहां भी हो ओवर हेड ब्रिज का निर्माण
सर्कुलर रोड पर स्टेट बैंक, संजौली, छोटा शिमला, टॉलैंड में भी जान जोखिम में डालकर लोगों को सड़क क्रॉस करने पर मजबूर होना पड़ता है। इन जगहों पर भी लोगों की सुविधा के लिए विभाग को जल्द ओवर हेड ब्रिज का निर्माण करना चाहिए। इसी सड़क पर ओल्ड बस स्टैंड, एजी जंक्शन और एडवर्ड के पास पुलों का निर्माण हो चुका है।
विज्ञापन

---
पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी : भारद्वाज
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पीके भारद्वाज ने बताया कि ताराहाल और नवबहार चौक पर बनने वाले ओवर हेड ब्रिज के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी है। जल्द टेंडर अवार्ड कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें