अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। 27वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। लड़कियों के 44 किलो भार वर्ग में शिमला की शिवानी ने पहला, शिवानी राणा ने दूसरा और कुल्लू की पल्लवी और शिमला की वर्षा संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर रहीं। 48 किलो भार वर्ग में शिमला की प्रिया पहले, हमीरपुर की समृद्धि दूसरे, शिमला की हिमानी और बिलासपुर की दिव्या शर्मा ने तीसरा स्थान पाया। 52 किलो भार वर्ग में सोलन की रीता और कांगड़ा की उषा जीतीं।
57 किलो वर्ग में सिरमौर की तनु कुमारी ने पहले, शिमला की रुचिका शर्मा ने दूसरा और शिमला की भारती और कांगड़ा की पल्लवी ने संयुक्त रुप से तीसरा स्थान हासिल किया। 63 किलो भार वर्ग में बिलासपुर की पद्मा पहले, कांगड़ा की अनिता दूसरे और शिमला की नीलम और कुल्लू की हिमानी शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं।
70 किलो भार वर्ग में हमीरपुर की शिल्पा पहले और पूजा दूसरे स्थान पर रही। 78 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन की दीपा पहले और बिलासपुर की शालू देवी दूसरे स्थान पर रहीं। 55 किलोग्राम भार वर्ग में हमीरपुर के गुड्डू ने पहला, शिमला के विजय ने दूसरा, बिलासपुर के रविकांत और सोलन के मोहित ने तीसरा स्थान पाया। 60 किलो भार वर्ग में ऊना के तरुण ने पहला, सिराज ने दूसरा और इसी जिले के राहुल और हमीरपुर जिले के शुभम ने संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर रहे।
66 किलो भार वर्ग में ऊना के अभिषेक पहले, हमीरपुर के सत्यपाल दूसरे, इसी जिले के राहुल धीमान और सोलन के राजन को तीसरा स्थान मिला। 81 किलो वर्ग में ऊना के सुमित ने पहला और हमीरपुर के रोहित दूसरे स्थान पर रहे। 90 किलो वर्ग में शिमला के विवेक पहले और सोलन के आशीष दूसरे स्थान पर रहे। 100 किलो भार वर्ग में हमीरपुर के कृष्ण और ऊना के साहिल संयुक्त रुप से पहले और दूसरे स्थान पर रहे। 100 किलो से अधिक भार वर्ग में कांगड़ा के अतुल विजयी रहे।
52 किलो वर्ग में ऊना की प्रिया पहले, शिमला की तनुजा दूसरे और इसी जिले की कोमल और सोलन की आरती तीसरे स्थान पर रही। 57 किलो वर्ग में सिरमौर की तनु कुमारी पहले, शिमला की शीला दूसरे और शिमला की रुचिका ने तीसरा स्थान पाया। 70 किलो भार वर्ग में शिमला की तनुजा ने पहला, शीला ने दूसरा, कांगड़ा की साक्षी और शिमला की रिबना देवी तीसरे स्थान पर रही। 75 किलो भार वर्ग में सोलन की रानी पहले और हमीरपुर की स्वाति ने दूसरा स्थान पाया।
78 किलो भार वर्ग से अधिक में हमीरपुर की मनु कुमारी पहले और ऊना की सुषमा शर्मा दूसरे स्थान पर रही। लड़कों के 50 किलोग्राम भार वर्ग में ऊना के सिराज पहले, शिमला के साहिल दूसरे और शिमला के सुरेश और ऊना के विजय संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर रहे। 53 किलो भार वर्ग में खेले गए मुकाबलों में ऊना के विकास पहले, शिमला के ह्रदयांश दूसरे, हमीरपुर के मोहित और शुभम तीसरे स्थान पर रहे। 60 किलो भार वर्ग में शिमला के हार्दिक पहले, कुल्लू के रितंज्य दूसरे और शिमला के मोनाल तीसरे और ऊना के रजत संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर रहे। जिला श्रम अधिकारी प्रताप वर्मा ने खिलाड़ियों को मेडल दिए और शिमला को ओवर ऑल चैंपियन बनने के लिए बधाई दी।