फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम तक थाने में जमा कराएं हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। सावधान! अगर आपके पास हथियार है और आप शुक्रवार शाम पांच बजे तक अपने नजदीक के पुलिस स्टेशन में हथियार जमा नहीं करवाते हैं तो आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। पहले तो आपका हथियार रखने का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। हथियार को कब्जे में लेने के लिए पुलिस आधी रात को भी आपके घर में दस्तक दे सकती है। चुनाव आयोग के निर्देश के बावजूद जिला शिमला में केवल सात हजार लाइसेंस धारकों ने ही हथियार जमा करवाए हैं। करीब छह हजार लाइसेंस धारक अब भी हथियार जमा नहीं करवा रहे हैं। हालांकि, इनमें से कई ऐसे भी हैं जिन्होंने हथियार के लाइसेंस ले तो रखे हैं लेकिन हथियारों की खरीद नहीं की है। हथियार जमा न करवाने वालों के खिलाफ पुलिस शुक्रवार शाम से एक विशेष मुहिम शुरू करने जा रही है।
पुलिस महकमे ने ऐसे सभी लाइसेंस धारकों की लिस्ट ले ली है, जिन लोगों ने अब तक हथियार जमा नहीं किए हैं। शुक्रवार को मोहलत खत्म होने के बाद पुलिस सीधे इनके घरों में दबिश देगी और हथियारों को कब्जे में लेगी। इतना ही नहीं, इन लोगों के लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी चलाई जाएगी। पुलिस प्रशासन ने वीरवार को अपील की है कि नौ नवंबर को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी लाइसेंस धारक अपने शस्त्र नजदीक के थाने या फिर आर्म्स डीलर के पास शुक्रवार शाम तक जमा करवाएं। पुलिस प्रशासन ने कहा कि जिला के बहुत से लाइसेंस धारकों ने इसके बारे में एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय नहीं दिया है। पुलिस प्रशासन ने ऐसे लाइसेंस धारकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यह चुनाव आयोग के आदेशों की अवहेलना समझी जाएगी और संबंधित उल्लंघन कर्ता के शस्त्र लाइसेंस को रद्द करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट से अनुशंसा की जाएगी। इतना ही नहीं, उनके खिलाफ पुलिस भी अपने स्तर पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहती हैं एसपी सौम्या
एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस देर सवेर आधी रात को भी दबिश देगी। लाइसेंस तो रद्द किया ही जाएगा, पुलिस इनके खिलाफ अपने स्तर पर कार्रवाई भी करेगी। शुक्रवार शाम तक मोहलत दे दी गई है। सभी की लिस्टें पुलिस ने तैयार कर ली हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें