फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर को लेकर बच्चों के वार्डों में लगेंगे 100 वेंटिलेटर, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारियां

Wed, 09 Jun 2021 07:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल में अभी करीब 40 से 50 वेंटिलेटर हैं। दूसरी लहर में जिस तरह मरीजों को ज्यादा वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी, उसको देखते हुए तीसरी लहर के लिए स्वास्थ्य महकमा कमी नहीं छोड़ना चाहता है। 
विज्ञापन
वेंटिलेटर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर हिमाचल सरकार और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हैं। कोविड से ज्यादा बीमार होने वाले बच्चों को वेंटिलेटर की कमी न हो, इसके लिए राज्य में पीडियाट्रिक्स वार्ड में वेंटिलेटरों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है। करीब 100 ऐसे आधुनिक वेंटिलेटर तैयार किए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को किसी तरह की दिक्कत न हो। अलग से बिस्तरों की भी व्यवस्था की जा रही है। 

विज्ञापन


राज्य में अभी करीब 40 से 50 वेंटिलेटर हैं। दूसरी लहर में जिस तरह मरीजों को ज्यादा वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी, उसको देखते हुए तीसरी लहर के लिए स्वास्थ्य महकमा कमी नहीं छोड़ना चाहता है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि सभी सीएमओ और प्रधानाचार्यों को अलर्ट किया गया है। बच्चों के वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। वार्डां में आधुनिक वेंटिलेटर लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें