हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में 14 जून तक शत-प्रतिशत तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान अनुपालन और प्रमाणन सुनिश्चित करना होगा। इस संबंध में समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश ने सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत बालवाटिका से लेकर जमा दो तक के सभी स्कूलों और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों को निर्धारित नौ गतिविधियां पूरी करते हुए स्व-मूल्यांकन और प्रमाणन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिन संस्थानों के पास पहले से वैध प्रमाणन है, उन्हें भी स्व-मूल्यांकन और निर्धारित गतिविधियां आयोजित करनी होंगी। इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम निकोटीन और तंबाकू की लत के आकर्षण का पर्दाफाश रखी गई है।