हिमाचल से पुराने नाते के बारे में बताते हुए पांडे ने कहा कि वह जम्मू कश्मीर में सेवा देने के दौरान जब डोडा के डीसी थे तो उस समय वह चंबा और डोडा के बीच भद्रवाह से भरमौर तक मणिमहेश यात्रा लेकर आए थे।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के राज्य स्तरीय समारोह में केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री के पेट्रोल में 20 फीसदी इथनॉल मिलाने के कथन के बाद हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में मक्की को बढ़ावा देने के लिए सौ करोड़ के एक प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। इससे इथनॉल बनाने में भी मदद मिलेगी और उससे पर्यावरण को भी होने वाले नुकसान में कमी आएगी।
विज्ञापन
हिमाचल से पुराने नाते के बारे में बताते हुए पांडे ने कहा कि वह जम्मू कश्मीर में सेवा देने के दौरान जब डोडा के डीसी थे तो उस समय वह चंबा और डोडा के बीच भद्रवाह से भरमौर तक मणिमहेश यात्रा लेकर आए थे। इसके अलावा छोटा कैलाश जैसे क्षेत्रों में ट्रैकिंग की है इसलिए उन्हें क्षेत्र की दुर्गमता का एहसास है। उन्होंने कहा कि यह चीज उन्हें योजनाओं को तैयार करने में मदद देती है ताकि केंद्र की योजना का इन इलाकों तक लाभ पहुंच सके।