फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन निगम कर्मचारियों को सरकार का तोहफा

Wed, 01 Oct 2014 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी की अध्यक्षता में मंगलवार को वन विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक हुई, जिसमें निगम के कर्मचारियों को एक जनवरी 2014 से 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इस प्रकार, कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की मौजूदा दर 90 से बढ़ाकर 100 प्रतिशत की गई है। उन्होंने कहा कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते पर 30 लाख रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त धन व्यय होगा। 31 अगस्त 2014 तक देय इसके एरियर पर 2.39 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

निगम द्वारा अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, ग्रेच्यूटी और एरियर के साथ पेंशन का भुगतान समयबद्ध किया गया है। भरमौरी ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र में बालन की आपूर्ति सुचारु बनाई गई है।
विज्ञापन


साथ ही स्पीति के दूर-दराज क्षेत्रों में बालन की कमी पूरा करने के लिए वन कार्य मंडल कुल्लू से 1500 क्विंटल अतिरिक्त बालन भेजा गया है। इसके अलावा 6000 क्विंटल और बालन भेजने का मामला विचाराधीन है। बैठक में प्रधान सचिव वन तरुण श्रीधर, प्रधान मुख्य अरण्यपाल आरके गुप्ता, प्रबंध निदेशक वन विकास निगम जेएस वालिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें