फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

Wed, 01 Oct 2014 08:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य, राजस्व एवं विधि मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि कुल्लू में अगले सत्र से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का प्रशिक्षण कोर्स आरंभ किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने दो करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। पहले चरण में 60 प्रशिक्षुओं के बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के परिसर में दो करोड़ 67 लाख की लागत से स्थापित अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर और 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित शव गृह का विधिवत उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कौल सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ट्रॉमा सेंटर खुलने से जिला कुल्लू के अतिरिक्त तीन अन्य जिलों लाहौल-स्पीति, मंडी और चंबा के पांगी क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में ही स्थापित शव गृह प्रदेश का पहला ऐसा शव गृह है, जिसे सभी तरह की आधुनिक मशीनरी से युक्त किया गया है। कौल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी लोगों विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है।

गर्भवती महिलाओं तथा नवजात बच्चों की सुविधा के लिए प्रदेश भर में 125 विशेष एंबुलेंस चलाई जा रही हैं, जो जच्चा-बच्चा को घर तक पहुंचाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शिमला तथा मंडी में सौ बिस्तर वाले शिशु अस्पतालों का शुभारंभ किया गया है, जिनके लिए 20-20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त शिमला तथा मंडी जिला में 45-45 करोड़ की लागत से कैंसर अस्पताल भी स्थापित किए जाएंगे। राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत भी शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए आठ लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों से सुदृढ़ करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम आरंभ करने वाला प्रदेश का पहला अस्पताल भी बन गया है।

इस अवसर पर विधायक महेश्वर सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष हरि चंद शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलदेव ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। उद्घाटन समारोह में डीसी राकेश कंवर, ब्लॉक कांग्रेस मनाली के अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ समेत ब्लॉक कांग्रेस कुल्लू के अध्यक्ष उत्तम चंद शर्मा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें