हिमाचल प्रदेश के पौंग बांध क्षेत्र में प्रवासी पक्षियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 52 तक पहुंच गया है। बुधवार को पौंग झील में 10 और प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई है। ये सभी मृत पक्षी पौंग क्षेत्र की नगरोटा सूरियां बीट में मिले। डीएफओ वाइल्ड लाइफ राहुल रहाणे ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृत पक्षियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षित एवं वैज्ञानिक ढंग से निपटा दिया गया है।