फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Child of the State: बादल फटने से अनाथ हुई 10 माह की नीतिका बनी 'राज्य की संतान', हिमाचल प्रदेश सरकार का फैसला

Tue, 29 Jul 2025 05:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मंडी जिले में आई बाढ़ में अनाथ हुई 10 माह की नीतिका की शिक्षा और पालन-पोषण का खर्च हिमाचल सरकार उठाएगी। यह फैसला मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत लिया है।
विज्ञापन
नीतिका - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के मंडी जिले में बादल फटने से अनाथ हुई 10 माह की नीतिका को राज्य की संतान घोषित किया है। राज्य सरकार उसकी शिक्षा व पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठाएगी। चाइल्ड ऑफ द स्टेट ऐसे बच्चे को कहा जाता है, जिसकी देखभाल व कानूनी संरक्षण का अधिकार सरकार के पास होता है। राज्य सरकार अब इस बच्ची का पूरा खर्च उठाएगी। 

विज्ञापन

नीतिका की शिक्षा और पालन-पोषण का खर्च हिमाचल सरकार उठाएगी। यह फैसला मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत लिया है। इस योजना को साल 2023 में राज्य के अनाथ बच्चों को सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था।

बादल फटने के बाद आई बाढ़ में 10 महीने की नितिका ने अपनी आंखों के सामने अपने माता-पिता और दादी को खो दिया, लेकिन खुद चमत्कारी ढंग से बच निकली।  भारी तबाही के बीच मासूम नितिका को मलबे से सही-सलामत निकालना किसी चमत्कार से कम नहीं था।
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी में तलवाड़ा गांव में बादल फटने के बाद बाढ़ आई थी। इस तबाही में नीतिका के पिता रमेश (31) की मौत हो गई, रमेश घर में घुस रहे पानी के बहाव को मोड़ने के लिए बाहर गए थे। रमेश की पत्नी राधा देवी (24) और मां  पूर्णु देवी (59) मदद के लिए उसके पीछे-पीछे गए। वे वापस नहीं लौटे। 

यह भी पढ़ें: Himachal Weather : कांगड़ा, कुल्लू और मंडी के कई क्षेत्रों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें पूरा अपडेट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें