बारिश ने एक घंटे रोका सर्च ऑपरेशन
सोमवार को रामपुर में जहां दिनभर धूप खिल रही, वहीं समेज कस्बे में अचानक बारिश शुरू हो गई। दोपहर करीब दो बजे क्षेत्र में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते करीब एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा। बीते पांच दिनों से उपायुक्त अनुपम कश्यप समेज कस्बे में चल रहे सर्च ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। मौके पर एसपी शिमला संजीव गांधी और एसडीएम रामपुर निशांत तोमर भी मौजूद हैं।