फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: कटौई गांव में मिला 10 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों में दहशत, देखें वीडियो

Mon, 28 Jul 2025 11:40 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)।

सार

 कांगड़ा जिले के उपमंडल ज्वालामुखी की भडोली पंचायत के अंतर्गत कटौई गांव में 10 फीट लंबा अजगर मिला है। इससे गांव में दहशत का माहाैल हो गया। 
विज्ञापन
कटौई गांव में मिला 10 फीट लंबा अजगर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल ज्वालामुखी की भडोली पंचायत के अंतर्गत कटौई गांव में 10 फीट लंबा अजगर मिला है। इससे गांव में दहशत का माहाैल हो गया। जानकारी के अनुसार जब खेतों में घास काटने गए एक युवक का सामना 10 फीट लंबे अजगर से हो गया। गांव वासी अजय ठाकुर ने बताया कि उसका भाई खेतों में घास काट रहा था, तभी अचानक एक विशालकाय अजगर उसे नजर आया। अजगर को देखकर युवक सहम गया और उसने तुरंत फोटो लेकर परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही वन विभाग की ज्वालामुखी रेंज की भडोली बीट टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को काबू में किया और सुरक्षित रूप से दूर जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि अजगर बेहद फुर्तीला था और घास में बार-बार छिप जा रहा था, जिससे पकड़ने में परेशानी आई, लेकिन सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है और उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें