फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के होंगे यूनिवर्सल स्क्रीनिंग टेस्ट: नड्डा

Tue, 01 May 2018 09:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

तीस साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के यूनिवर्सल स्क्रीनिंग टेस्ट किए जाएंगे। इसके लिए देशभर में करीब 1.50 लाख सब सेंटर खोले जाएंगे। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने दयोली में आयोजित आयुष्मान कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में देश का स्वास्थ्य बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग टेस्ट के जरिये 30 साल की उम्र से ज्यादा के लोगों के विभिन्न टेस्ट किए जाएंगे। इनमें ब्लड शुगर, हाई और लो ब्लड प्रेशर, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, ह्दय संबंधित बीमारियों सहित अन्य विभिन्न जानलेवा बीमारियों को लेकर टेस्ट किए जाएंगे।

अगर किसी की किडनी से संबंधित बीमारी है तो इन टेस्टों के जरिये सुनिश्चित किया जाएगा कि मरीज की किडनी ज्यादा खराब न हो व समय रहते युवाओं को बीमारी से बचाव किया जा सके या फिर बीमारी को ओर ज्यादा न बढ़ने दिया जाए। ये टेस्ट करवाने के लिए 1.50 लाख सब सेंटर देश में खोले जाएंगे।
विज्ञापन


इनमें निरोगी सेंटर भी बनाए जाएंगे। इन सेंटरों में यूनिवर्सल स्क्रीनिंग से संबंधित टेस्ट किए जाएंगे। 2020 तक सभी 1.50 लाख निरोगी सेंटर देश भर में खोल दिए जाएंगे। इस दौरान विधायक सुभाष ठाकुर, विधायक राजेंद्र गर्ग, विधायक जेआर कटवाल, भाजपा सचिव स्वदेश ठाकुर और बीडीटीएस के संयोजक सुरेश कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।

हमीरपुर में बनने वाले सूबे के चौथे मेडिकल कॉलेज में इसी साल से कक्षाएं बैठना शुरू हो जाएंगी। इसका एनओसी मिल गया है। इस बात का खुलासा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने किया। इस मेडिकल कॉलेज से भी 100 डॉक्टर प्रशिक्षण लेकर निकलेंगे। इससे डॉक्टरों की कमी पूरी होगी।

प्रदेश का यह चौथा मेडिकल कॉलेज होगा। इस समय चंबा, मंडी, सिरमौर में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हैं। हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह जानते हैं कि इस समय डॉक्टरों की कमी है।

थोड़ा और समय लगेगा, जिसके बाद डॉक्टरों की कमी पूरी हो जाएगी। चारों मेडिकल कॉलेजों से 400 डॉक्टर प्रशिक्षित होकर निकलेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि बिलासपुर में डॉक्टरों की कमी को लेकर वह अवगत हैं। इस बारे में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत की गई है। जल्द बिलासपुर अस्पताल में नए डॉक्टर आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें