फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सीबीआई को मैनेज करने की कोशिश कर रहे वीरभद्र'

Sat, 25 Jul 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री रणधीर शर्मा ने शुक्रवार को सीएम वीरभद्र पर जांच एजेंसियों को मैनेज करने का प्रयास करने का आरोप जड़ा। सीएम के विरुद्ध मामलों की जांच कर रही सीबीआई का नाम खास तौर पर लेते हुए कहा कि उन्हें यह कैसे मालूम कि जांच करने वाले अफसरों में कुछ गुजरात के हैं, जैसा कि वह पहले कह चुके हैं।
विज्ञापन


साफ है कि वह अफसरों को मैनेज करने की कोशिश में जुटे हैं। रिज स्थित एक रेस्तरां में पत्रकारों से रूबरू रणधीर
शर्मा ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी सीएम पर जांच को प्रभावित करने का आरोप जड़ा। कहा कि 2008-10 में यूपीए-2 की सरकार में मंत्री रहने के दौरान भी उन पर 2.28 करोड़ एक मल्टीनेशनल कंपनी से लेने के आरोप लगे थे।

सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
सेब बगीचों की आईटीआर रिवाइज कर धोखाधड़ी का आरोप भी जड़ा। कहा, सीएम की पत्नी, बेटे, बेटी के विभिन्न कंपनियों में शेयर हैं, जिनका उल्लेख नहीं। पत्नी प्रतिभा सिंह ने चुनाव लड़ा, लेकिन एफिडेविट में कहीं इस संबंध में जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन


सीएम के बार-बार दिल्ली जाने, बाहर रहने को आधार बनाते हुए प्रदेश में काम न होने, पद के दुरुपयोग का आरोप जड़ा। सेब कटान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि चार महीने से सरकार सोयी हुई थी। लोगों के पेड़ कट गए, पानी के पाने के कनेक्शन कट गए, तब होश आया। आरोपों को आधार पर सीएम से इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें