फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2025 For Women: बजट में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा, इन योजनाओं का मिलेगा लाभ

Sat, 01 Feb 2025 01:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार के 10,000 करोड़ रुपये के योगदान से स्टार्टअप्स के लिए फंड की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पहली बार पांच लाख महिलाओं, एससी और एसटी उद्यमियों के लिए 2 करोड़ रुपये का ऋण देगी।
विज्ञापन
महिलाओं के लिए बजट - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Union Budget 2025-26: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना आठवां बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी को कई तोहफे दिए। आयकर में छूट से लेकर किसानों के लिए कई योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन को बढ़ाना देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। बजट में युवाओं, उद्यमियों के लिए भी एलान किए गए। इस बजट में महिलाओं को भी सौगात दी गई है। नारी सशक्ति को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उद्यमी महिलाओं के लिए योजनाओं का एलान किया। आंगनबाड़ी और गर्भवती महिलाओं के लिए भी घोषणाएं की गई हैं। 

विज्ञापन


आइए जानते हैं मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट में महिलाओं को क्या-क्या मिला।

महिला उद्यमियों के लिए योजनाएं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्टार्टअप में उनके लिए फंड की घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार के 10,000 करोड़ रुपये के योगदान से स्टार्टअप्स के लिए फंड की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पहली बार पांच लाख महिलाओं, एससी और एसटी उद्यमियों के लिए 2 करोड़ रुपये का ऋण देगी। महिला उद्यमियों के लिए नई योजनाएं लागू की जाएगी। इस दौरान अगले पांच सालों में महिला उद्यमियों को 2 करोड़ रुपये तक का टर्म लोन देने की योजना है।

Travel Budget 2025: बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा और 52 नए टूरिस्ट स्पाॅट, जानिए पर्यटन के लिए बजट में क्या-क्या
विज्ञापन




सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0

सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 का भी ऐलान किया। वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत आठ करोड़ बच्चों, एक करोड़ गर्भवती महिलाओं और 20 लाख किशोरियों को फायदा मिलेगा। ये भारत सरकार की एक योजना है, जिसका मकसद बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं में कुपोषण को कम करना है। इस योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर पूरक पोषण दिया जाता है। भारत सरकार की ये योजना 'मिशन शक्ति' का हिस्सा है। इस योजना के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों के जरिए पात्र लाभार्थियों को पूरक पोषण दिया जाता है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में आधुनिक सुविधाएं भी दी जाती हैं।

Health Budget 2025: वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र को दी बड़ी सौगात, पूरे देश में बनेंगे 200 कैंसर सेंटर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें