अमेरिका की तीन सहेलियों ने 100 साल पूरे होने पर लगाई वैक्सीन
- फोटो : instagram/Atria Senior Living
लगभग सभी की जिंदगी काफी अच्छी चल रही थी। लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त थे, कोई परिवार संग समय बिता रहा था, तो कोई कहीं देश-विदेश घूमने जा रहा था आदि। लेकिन अचानक से लगभग पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने दस्तक दी। शुरुआत में लगा ये कोई नॉर्मल वायरस होगा, लेकिन जब चीन से शुरुआत होते हुए धीरे-धीरे ये वायरस लगभग पूरी दुनिया में कहर मचाने लगा। तो हर किसी ने इसके खतरनाक रूप को देखा।
वहीं, आज के समय में हमारे पास इस वायरस से लड़ने के लिए कोरोना वैक्सीन है। कई लोगों ने कोरोना को मात दी और अपनों के पास लौटें और अब वे वैक्सीन लगाकर खुद को और अपने परिवार को सुरक्षा देने का काम कर रहे हैं। ऐसी है तीन सहेलियां हैं, जो अमेरिका में रहती हैं। उन्होंने भी 100 साल की उम्र में वैक्सीन लगवाकर दुनिया को ये संदेश दिया है कि कोरोना की वैक्सीन लगवाना कितना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
दरअसल, अमेरिका की तीन बुजुर्ग महिलाओं ने कोरोना वायरस को मात देने के बाद अब वैक्सीनेशन करवाया है। जहां इन्होंने पहले टीकाकरण करवाया, तो उसके बाद अपना 100वां जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया। सबसे खास बात कि इन तीनो सहेलियों ने एक साथ 100 साल पूरे किए। इस मौके पर उन्होंने बर्थडे केक भी काटा।
इन महिलाओं के नाम रूथ, लॉरेन और एडिथ हैं। वहीं, इन तीनों महिलाओं की उम्र 100 साल है और ये अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी के मेनहट्टन एरिया स्थित सीनियर सिटीजन होम में रहती हैं। वैक्सीनेशन करवाने के बाद ये तीनों काफी खुश नजर आईं।