फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मशहूर विलेन ने मदर टेरेसा के साथ बिताएं हैं जीवन के नौ साल

Sat, 12 Jun 2021 09:01 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बॉलीवु़ड में शशिकला आईं तो हीरोईन बनने थीं पर दर्शकों ने उन्हें विलेन के रूप में ज्यादा पसंद किया। उन्होंने कई सारी फिल्मों में सहायक भूमिकाओं में भी खूब नाम कमाया है लेकिन उनका जीवन संघर्ष से भरा रहा है। उन्हें जीवन में सुख की प्राप्ति नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
वे जीवन को लेकर परेशान ही रही हैं - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने समय की मशहूर विलेन शशिकला का जीवन एकदम आसान नहीं था। उन्होंने अपने स्तर भी बहुत संघर्ष किया है। शशिकला वैसे तो अमीर परिवार से आती थीं लेकिन उनके परिवार पर तब परेशानियां टूट पड़ीं, जब उनके पिताजी को व्यापार में गहरा नुकसान हुआ। आगे भी जीवन में शशिकला को कोई खास सुख नहीं मिल सके। वे जीवन को लेकर परेशान ही रही हैं। आइए जानते हैं उनके जीवन और संघर्षों के बारे में। 

पति से हुई खूब अनबन

विज्ञापन

मात्र 19 साल की उम्र में शशिकला ने विवाह कर लिया था, जिसके बाद दो बेटियों का उनके घर जन्म हुआ। उनके पति का बिजनेस जब फेल हुआ तो पति से उनके विवाद बढ़ने लगे। ऐसे में उन्हें घर का खर्च चलाने के लिए बॉलीवुड में भी दो शिफ्ट में काम करना पड़ रहा था ताकि उनका घर का खर्च अच्छे से निकल सके। 

सहना पड़ी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना
शशिकला के जीवन में एक समय ऐसा आया जब वे अपने परिवार को छोड़कर विदेश चली गईं लेकिन ले जिस व्यक्ति के साथ वहां गई थीं, उसने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से खूब प्रताड़ित किया था। वे इतनी परेशान हो गई थीं कि उन्हें वापिस से भारत आने का निर्णय लेना पड़ा और वे बड़ी कमजोर होकर अपने देश लौटीं। 

लौटकर आईं मदर टेरेसा के पास

विज्ञापन

शशिकला जब भारत लौटीं तो वे मानसिक रूप से बहुत अस्वस्थ हो चुकी थीं। ऐसे में वे मदर टेरेसा के साथ रहने लगीं और वहीं पर लोगों की सेवा करने लगीं। ऐसा करके उन्हें बहुत राहत मिलती थी। यही वजह है कि जीवन के नौ साल उन्होंने उनके साथ गुजार दिये। हालांकि उन्होंने अपने जीवन का अंतिम समय अपनी छोटी बेटी और दामाद के साथ बिताया। 

विज्ञापन





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें