फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिला आर्मी अफसरों को चुना गया हेलिकॉफ्टर पायलट की ट्रेनिंग के लिए, पहली बार निभाएंगी फ्रंट लाइन फ्लाइंग ड्यूटी

Fri, 11 Jun 2021 09:46 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो महिला सैन्य अफसरों को पहली बार हेलिकॉप्टर पायलट की ट्रेनिंग के लिए चुना गया है। ये महिलाएं कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल, नासिक में ट्रेनिंग करेंगी। 
विज्ञापन
वायुसेना में महिलाएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना के प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने पिछले महीने ही महिला अफसरों  को सेना के विमानन शाखा में चयन करने की मंजूरी वाले प्रस्ताव को अनुमति दी थी। जिसके बाद सेना में इस महत्वपूर्ण कदम को उठाया गया। बता दें वर्तमान समय में सेना के तीनों अंग आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में लगभग 9,118 महिलाएं भर्ती हैं। जो अपने जिंदगी में करियर के जरिए खाश मुकाम हासिल कर रही हैं। वैसे तो वर्तमान में इंडियन एयरफोर्स में 10 महिला फाइटर पायलट हैं। लेकिन बात हेलिकॉप्टर पायलट की आए तो इसमे महिलाओं की संख्या नगण्य है। हालांकि कई सारी महिला पायलट लंबे समय से ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर उड़ा रही हैं। 

प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के एक महीने के बाद ही दो महिला सैन्य अफसरों को पहली बार हेलिकॉप्टर पायलट की ट्रेनिंग के लिए चुना गया है। ये महिलाएं कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल, नासिक में ट्रेनिंग करेंगी। सेना ने बताया अब तक सैन्य विमानन कोर में महिला अफसरों को सिर्फ जमीनी काम सौंपा जाता था। लेकिन अब 15 महिला अफसरों ने सेना के विमानन में शामिल होने की इच्छा जताई थी। इनमें से दो महिला अफसरों को पायलट एप्टीट्यूट बैटरी टेस्ट और मेडिकल प्रोसेस के बाद चुना गया। ये महिलाएं 2022 तक उड़ान ड्यूटी में शामिल होंगी। ये दोनों महिलाएं जुलाई में अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद फ्रंट लाइन फ्लाइंग ड्यूटीज निभाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें