Miss World Story: "मिस वर्ल्ड" सबसे पुरानी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है। जिसकी शुरुआत जुलाई 1951 में हुई थी। यूं तो भारत में कई महिलाएं "मिस वर्ल्ड" बन चुकी हैं, जिनमें ऐश्वर्या राय, डायना हेडन, युक्ता मुखी, प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर का नाम शामिल हैं। हालांकि, रीता फारिया का नाम सबसे अलग है। ऐसा इसलिए क्योंकि, रीता वो पहली महिला है जिन्होंने पहली बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत को यह सम्मान दिलवाया था। उन्होंने ये सम्मान जीतकर न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया था बल्कि पूरे भारत में परचम लहराया था। रीता फारिया के संघर्ष की कहानी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। हैरानी की बात ये है कि, मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद भी उन्होंने मॉडलिंग या एक्टिंग को अपना करियर नहीं चुना बल्कि फिजिशियन में अपना करियर स्थापित किया। इसी कड़ी में आइए इस लेख के माध्यम से रीता फारिया से जुड़ी अन्य बातों को जान लेते हैं।