सीएम शिवराज भी तारीफ करने से नहीं रोक पाए
जब शिवराज सिंह चौहान हेलीपैड पर पहुंचे तो डीएसपी अटेंडर के पास बेटी को छोड़कर वायरलेस सेट हाथ में लिए ड्यूटी में जुट गईं। उनकी बेटी मां से दूर होने पर रोने लगीं तो मोनिका सिंह ने बेटी को गोद में ले लिया और सीने से लगाकर ड्यूटी करने लगीं। सीएम की नजर जब डीएसपी और उनकी बच्ची पर पड़ी तो वह डीएसपी के पास पहुंच गए। सीएम ने डीएसपी की कर्तव्यनिष्ठा की तारीफ करते हुए बच्ची को दुलार किया और कहा कि उन्हें और पूरे मध्य प्रदेश को डीएसपी मोनिका सिंह पर गर्व है।