सुचेता को जब नौकरी मिली तो वे रांची से मुंबई आईं। यहां वे आईटी प्रोफेशनल की नौकरी करने लगीं लेकिन सुचेता के लिए तो नियति ने कुछ और ही लिख रखा था। वे नौकरी करने लगीं लेकिन उन्होंने कभी किसी को बताया नहीं कि वे जीवन में क्या करना चाहती हैं इसलिए उन्होंने किसी को फिटनेस ट्रेनर बनने, जुम्बा सीखने-सिखाने के विषय में कुछ नहीं बताया लेकिन नौकरी के साथ ही वे इन चीजों को भी समय देने लगीं।
जब घर वालों को उनके इस सपने और मेहनत के बारे में पता चला तो उन्हें बहुत अच्छा लगा और उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। इसके बाद से सुचिता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी आईटी प्रोफेशनल की नौकरी को भी छोड़ दिया। आइए जानते हैं सुचिता और उनकी सफलता की कहानी।
सुचेता की सफलता
सुचेता कई सारे ट्रेनर्स को तैयार कर चुकी हैं। वे 17 से अधिक देशों में खुद को प्रस्तुत कर चुकी हैं। उसके बाद से वे महिलाओं को फिटनेस के लिए प्रेरित करने के लिए जुटकर काम करने लगीं। वे राष्ट्रपति से फर्स्ट लेडी पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। सुचेता कई फिटनेस ब्रांड्स के लिए सुचिता चेहरा भी बन चुकी हैं। सुचेता का खुद का टीवी शो प्रसारित होता था और वे कई सेलिब्रिटीज को ट्रेनिंग दे चुकी हैं।
एक बच्चे की मां हैं सुचेता
वर्तमान में सुचेता कई सारे लोगों को ऑनलाइन क्लासेस देकर फिटनेस के प्रति जागरूक कर रही हैं। विशेषकर महिलाओं की फिटनेस पर वे ज्यादा ध्यान देती हैं। 38 वर्षीय जुम्बा क्वीन फिलहाल एक बच्चे की मां हैं और वे अपनी सपने को पूरा करके बहुत खुश हैं।