फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Domestic Violence Survivor: घरेलू हिंसा से पीड़ित नौजिशा ने उठाया ऐसा कदम, हर महिला के लिए बन गईं आदर्श

Fri, 19 May 2023 10:59 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने वालीं नौजिशा - फोटो : facebook
विज्ञापन

Domestic Violence Survivor: भारत में महिलाओं की स्थिति समय के साथ सुधर रही है लेकिन कई गृहणी महिलाओं को आज भी घरेलू हिंसा, पति की मारपीट, सांस-ससुर के ताने सुनने पड़ते हैं। महिलाओं की इस स्थिति के पीछे एक कारण उनकी कमजोरी या चुप्पी भी होती है। महिलाओं को अपने साथ हो रही ज्यादतियों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। चेन्नई की पेट्रीसिया नारायण इसका एक उदाहरण हो सकती हैं, पति की मार से उनका सब्र टूटा और वह पति से अलग होकर अपने बच्चों के पालन पोषण के लिए ठेला लगाने लगीं। आज पेट्रीसिया करोड़ों की मालकिन हैं। लेकिन पेट्रीसिया अकेली ऐसी महिला नहीं हैं, जिन्होंने घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई, केरल की नौजिशा ने बात बात पर पति के थप्पड़ खाए लेकिन आज वह घरेलू हिंसा का शिकार महिलाओं के लिए एक उम्मीद बन गई हैं। घर के कामकाज में कोई गलती होने, दहेज या पति को खुश न कर पाने पर मार खाने वाली हर महिला को हताश होने से पहले नौजिशा की कहानी जरूर जान लेनी चाहिए।

विज्ञापन


कौन हैं केरल की नौजिशा

नौजिशा केरल की रहने वाली हैं। उन्होंने कंप्यूटर में परास्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके बाद एक कॉलेज में बतौर गेस्ट लेक्चरर अपने करियर की शुरुआत की। उनका जीवन भी सामान्य लड़कियों जैसा था, जिस ने कई सपने देख रखे थे। हालांकि साल 2013 में उनकी शादी हो गई और नौजिशा की जिंदगी बदल गई। ये बदलाव नौजिशा के लिए बिल्कुल अच्छे नहीं थे।

शादी के बाद पति की मार सहती रहीं नौजिशा

नौजिशा शादी के बाद भी नौकरी करना चाहती थीं, शादी से पहले तो पति उनकी बात पर राजी थे लेकिन शादी के बाद उसने नौजिशा को घर पर रहने को ही कहा। नौजिशा ने पति की बात मान ली। लेकिन वक्त के साथ उन्हें महसूस होने लगा कि यह शादी उनके लिए किसी जंजीर से कम नहीं। पति बात बात पर उन्हें मारा करता। दाल में नमक कम तो पति हाथ उठा देता। पति के दूसरी महिला से संबंध की बात नौजिशा को पता चली तो सवाल करने पर उसे शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करता।
विज्ञापन


आत्महत्या करने वाली थीं

हालांकि नौजिशा के परिवार ने उनका साथ दिया और घर वापस आने को कहा लेकिन नौजिशा समाज के डर से पति के घर पर ही रही। तीन साल तक जेल नुमा शादी को झेलने के बाद नौजिशा की उम्मीद टूट चुकी थी। उन्होंने तो पति की प्रताड़ना और मार से तंग आकर आत्महत्या करने का भी सोचा था। लेकिन नौजिशा घर के सामने बने कुएं में कूदने की हिम्मत जुटाने के बजाए अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए साहस जुटाने लगीं।

तीन साल बाद पति से लिया तलाक

Trending Videos
विज्ञापन

नौजिशा ने पति से अलग होने का ठान ली। शादी के तीन साल बाद 2016 में उन्होंने पति का घर छोड़ दिया। उस समय नौजिशा का एक साल की बेटा भी था। लेकिन नौजिशा ने बेटे को अपनी ताकत बनाई और अपने परिवार के पास वापस आ गईं। परिवार ने भी उनका साथ दिया और नौजिशा का तलाक कराया।

केरल पुलिस में मिला नौकरी

तलाक के बाद नौजिशा ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया और दोबारा लेक्चरर की नौकरी शुरू की। इसके अलावा वह प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी करती रहीं। उन्हें सफलता भी मिली। नौजिशा ने केरल पुलिस स्पेशल रिक्रूटमेंट 2021 की परीक्षा पास और सिविल पुलिस फोर्स में शामिल हो गईं। आज नौजिशा केरल पुलिस में कार्यरत हैं और अपनी जैसी महिलाओं और बच्चों के लिए हिम्मत और साहस का उदाहरण बन गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें