फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुद्र की गहराई में पहुंचने का रिकार्ड बनाया इस महिला ने, बन चुकी हैं अंतरिक्ष में चलने वाली पहली अमेरिकी महिला

Thu, 11 Jun 2020 09:14 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

पूर्व अंतरिक्षयात्री कैथी सुलिवान (Kathy Sullivan) ने अपने नाम एक नया रिकार्ड किया है। समुद्र की सबसे गहरी सतह पर पहुंच कर उन्होंने ये रिकार्ड अपने नाम किया है। इससे पहले वो पहली महिला होने का गौरव भी रखती हैं जो अंतरिक्ष में चहलकदमी कर चुकी हैं। समुद्र की ये निचली सतह मरियाना ट्रेंच के पास बनी हुई है। जो समुद्र की सतह से करीब सात मील नीचे है। 

विज्ञापन


 

- फोटो : social media
68 साल की कैथी दुनिया की आंठवी इंसान हैं जो इस स्थान पर पहुंच पाई हैं और ऐसी पहली महिला हैं जिन्होंने ये कारनामा कर दिखाया है। ये स्थान माउंट एवरेस्ट ऊंचाई से एक मील ज्यादा गहरा है। इस तरह से वो अंतरिक्ष के साथ ही समुद्र से भी प्यार करती हैं। बेहद अंधेरे, जमा देने वाली ठंड वाली इस गहरी सतह से सुरक्षित लौटने के बाद कैथी और उनके साथी विक्टर ने फोन से अपने लौटने की जानकारी दी। ये कॉल इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में की गई थी। 

 
विज्ञापन

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा में काम कर चुकी हैं और पहली अमेरिकी महिला हैं जो अंतरिक्ष में चहलकदमी कर चुकी हैं। अंतरिक्षयात्री बनने के साथ ही अब ओसियनोग्राफ बनकर वो काफी खुशी महसूस कर रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें