फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के साथ इलायची के खेतों में मजदूरी करते हुए की पढ़ाई, पीएचडी करने के बाद सिविल सेवा जॉइन करने का है सपना

Wed, 28 Jul 2021 04:42 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेलवामारी - फोटो : twitter/KeralaGovernor
विज्ञापन

हमारे आस-पास ऐसी कई इंस्पायरिंग स्टोरी होती हैं, जिनसे हमें काफी कुछ सीखने को मिलता है। कई लोग बेहद ही कठिन परिस्थितियों में भी पढ़ाई करके कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिस पर यकीन नहीं होता। अपने दृढ़ विश्वास और मेहनत के बल पर वे कठिन से कठिन स्थिति का भी आसानी से सामना कर लेते हैं। इसी कड़ी में 28 वर्षीय सेलवामारी की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। सेलवामारी 28 की उम्र में इडुकी राज्य में हाई स्कूल टीचर बनी हैं।

विज्ञापन


अपने जीवन में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उनके घर की आर्थिक स्थिति उतनी मजबूत नहीं थी। इस होनहार बच्ची का शुरुआती जीवन इलायची के खेतों में अपनी मां के साथ मजदूरी करते हुए बीता। बचपन में ही सेलवामारी के पिता, उसकी मां और दो बहनों को छोड़कर घर से चले गए। इसके बाद कम उम्र में ही सेलवामारी ने पढ़ाई करते हुए अपनी मां के साथ इलायची की खेती का भी काम किया। 

इस होनहार लड़की का खेतों में मजदूरी करने से लेकर हाई स्कूल में टीचर बनने का सफर काफी इंस्पायरिंग है। सेलवामारी ने तमिलनाडु से अपने स्कूल की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने तिरुवनंतपुरम के गवर्नमेंट वीमेंस कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। सेलवामारी मलयाली और इंग्लिश भाषा अच्छे से नहीं जानती थी इस कारण कॉलेज में उनको इस भाषा को लेकर कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

इन सब के बीच सेलवामारी को खेतों में मजदूरी करती उनकी मां का चेहरा हमेशा याद रहता था। इसी से उन्हें आगे कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिलती थी। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज से एमएससी किया। उसके बाद सेलवामारी ने बी एड, एम एड भी किया। उन्होंने तिरुवनंतपुरम के थायकॉड गवर्नमेंट कॉलेज से एम फिल में प्रथम श्रेणी में डिग्री हासिल की। 
 
विज्ञापन

इस समय सेलवामारी गणित विषय में पीएचडी कर रही हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने यूजीसी का नीट एग्जाम भी क्लियर किया था। आगे उनका सपना है कि वह सिविल सेवाओं की परिक्षा को पास कर देश के लिए कुछ अच्छा करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें