हैथर ने पार्टी के बाद बताया कि उनकी यह चाह है कि मरने से पहले लोग उनको अलविदा कहें। उन्होंने यह भी कहा - "यह देखकर मुझको बुरा लगता है कि लोग अंत्येष्टि में तो जाते हैं, लेकिन इस दुनिया से जाने वाले को अलविदा नहीं करते। महामारी के दौर में ऐसे कई लोग अचानक चले गए, जिन्हें उनके चाहने वालों ने उनसे गुडबाय तक नहीं कह पाए।"
उन्होंने बताया - "मैं मरने से पहले सभी लोगों के साथ डांस करना चाहती थी और सभी लोगों को गुडबाय कहना चाहती हूं।" हैथर बोन की ये इच्छा है कि उनके मरने के बाद भी उनके बच्चे खुश रहें। उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा - "मैं अपने मरने के बाद किसी को दुख देना नहीं चाहती।"
"मेरे बच्चे अभी छोटे हैं। मैं नहीं चाहती कि मेरे जाने के बाद मेरी कमी उनको महसूस हो और उनको मेरे मरने का दुख हो। मैं मरने से बिल्कुल भी नहीं डरती बस मैं अपने बच्चों को इस दुनिया में अकेले छोड़ने से डरती हूं।"
आपको बता दें कि साल 2019 में हैथर के हाथों में सूजन आई थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद इसको सामान्य बताया था। बाद में जब कई और लक्षण उनके शरीर में देखने को मिले, तो पता चला कि उनको कैंसर है। जांच में उनको ब्रेस्ट कैंसर डायग्नोस हुआ। इसके बाद उनकी कीमोथेरेपी, रेडियोथैरेपी के साथ सर्जरी भी हुई। साल 2020 में उनको दोबारा कैंसर हो गया। हैथर बोन इस दुनिया से हंसते हुए जाना चाहती हैं। इस वजह से उन्होंने एक पार्टी को होस्ट किया, जिसमें उन्होंने केक भी काटा।