घर-घर आमंत्रण पत्र देने की जिम्मेदारी
इन नगरों के नगर कार्यवाह के साथ गृह संपर्क अभियान समिति के संयोजकों को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में पूजित अक्षत को कलश में रखकर जन्मभूमि के पवित्र चित्र के साथ अयोध्या दर्शन के लिए आमंत्रण पत्र देने की जिम्मेदारी दी गई है। यह तीनों सामग्री जिले के प्रत्येक हिंदू परिवार को दी जा रही है। नैनी जिला को 81 बस्तियों में विभाजित किया गया है। इन बस्तियों को 405 उप बस्तियों में विभाजित किया गया है। अक्षत वितरण के लिए पांचों जिले में 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता लगाए गए हैं।