फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: अयोध्याधाम में स्थापित होगा 24 कुंतल अष्टधातु का घंटा, दर्शन-पूजन कर जयकारों के साथ किया गया रवाना

Mon, 08 Jan 2024 11:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

अयोध्या में राम मंदिर में स्थापित होने वाले एटा जिले में तैयार 'घंटे' की शोभायात्रा निकाली गई। यहां जलेसर में 2400 किलो अष्टधातु का घंटा बनाया गया है। जो राम मंदिर में स्थापित होगा। शोभायात्रा शहर में भ्रमण करने के बाद 'घंटे' को अयोध्या के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
Ram Mandir: अयोध्याधाम में स्थापित होने वाले 'घंटे' की निकाली गई शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा से अयोध्याधाम जाने वाला घंटा बनकर तैयार हो गया है। सोमवार को शहर में इसकी शोभायात्रा निकाली गई। इसमें केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बंघेल और भाजपा नेताओं सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।  शोभायात्रा में श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। जिले कि निशानी अयोध्याधाम में स्थापित होने पर पूरे जिले को खुशी है। 

विज्ञापन


अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके लेकर देशभर में उल्लास है। श्रीराम के इस भव्य मंदिर में उत्तर प्रदेश के एटा की पहचान भी दिखेगी। मंदिर में स्थापित करने के लिए जिले से 2400 किलोग्राम वजन का अष्टधातु का घंटा भेंट किया जाएगा। 


विज्ञापन

जलेसर में सोमवार की सुबह 'घंटे' को भव्य रथ में रखकर यात्रा की शुरुआत की गई। यात्रा सुबह करीब 10 बजे प्रारंभ हुई। यात्रा कटरा चुंगी स्थित पूर्व पालिका अध्यक्ष विकास मित्तल की फैक्ट्री से शुरू हुआ। इसमें केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक सहित विधायक संजीव दिवाकर व अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। 

यात्रा माधव नगर होते हुए आगरा चौराहे पर पहुंची। यहां से कटरा चुंगी, शेरगंज बस्ती, थाना बड़ा बाजार, कला बाजार मोड़, नल बाजार, विसात खाना मंडी, जवाहरगंज, चर्च रोड, स्टेट बैंक रोड, महावीरगंज होती हुई निधौली चौराहे पर पहुंची। यहां से अपने आगे के गंतव्य स्थल के लिए रवाना हो गई। यात्रा में हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए। 

Ram Mandir: अयोध्याधाम में स्थापित होने वाले 'घंटा' की शोभायात्रा में शामिल भक्त - फोटो : अमर उजाला

इन मार्गों पर रहा जाम

'घंटा' शोभायात्रा में नगर के कटरा चुंगी बाइपास मार्ग सहित मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। हालांकि कोतवाली पुलिस द्वारा कई जगह रूट डायवर्जन भी किया गया था। नगर के बाद बाजार शेरगंज, नल बाजार, कला बाजार मोड़, मंडी जवाहरगंज से गुजरने वाली वाहनों को बाइपास मार्ग होते हुए भेजा गया। 

चार वर्ष में बनकर तैयार हुआ

अयोध्याधाम में लगने वाले यह घंटा जिले के जलेसर क्षेत्र में तैयार किया गया है। अयोध्याधाम में यह घंटा रामसेवकपुरम में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से अनुमति मिल गई है। पूरे परिसर में लगने वाला यह सबसे बड़ा घंटा होगा। यह विशाल घंटा करीब चार वर्ष में बनकर तैयार हुआ है।

यहां से गुजरेगी शोभायात्रा  

इससे पहले सात जनवरी को जलेसर में इसका पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद सोमवार को वहां से शोभायात्रा शुरू की गई। बड़े वाहन में घंटे को रखा गया है। इसके साथ ही भक्तों का काफिला, अवागढ़, निधौली कलां होते हुए एटा पहुंचेगा। यहां से जीटी रोड, अलीगंज रोड होते हुए आगे अयोध्या के लिए बढ़ेगा। सभी श्रद्धालुओं को घंटे के दर्शन, पूजन का पूरा अवसर दिया जाएगा। 

छह फीट ऊंचा है घंटा

2400 किलो वजन का यह घंटा अष्टधातु से बनाया गया है। इससे निकलने वाले आवाज अद्भुत होगी। जो दूर-दूर तक लोगों को सुनाई देगी। घंटा निर्माण में करीब 25 लाख रुपये की लागत आई है। आकार में यह छह फीट ऊंचा और पांच फीट चौड़ा है।
विज्ञापन

Ram Mandir: अयोध्याधाम में स्थापित होने वाले 'घंटा' की शोभायात्रा में शामिल भक्त - फोटो : अमर उजाला

'घंटा' विश्व में जलेसर को दिलाएगा पहचान    

'घंटा' अयोध्या के लिए रवाना करने की शोभायात्रा में भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के चरणों में अर्पित होने वाले इस विशाल 'घंटे' की निर्माता कंपनी सावित्री ट्रेडर्स एवं उसके मालिक प्रशांत मित्तल, मनोज मित्तल, आदित्य मित्तल का नाम भी स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। वहीं इस 'घंटे' के द्वारा जलेसर की पहचान विश्व में होगी। इतना बड़ा घंटा अभी तक ना बना है और ना ही बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें